बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार पूरा हो गया. कुल 243 सीटों पर हुए मतदान में बंपर वोटिंग देखने को मिली है. चुनावी सर्वेक्षण करने वाली एजेंसी मैट्रीज ने बिहार को अंगिका, भोजपुर, मगध, मिथिलांचल और सीमांचल में बांट कर एग्जिट पोल किया है. अंगिका में विधानसभा की 30, भोजपुर में 67, मगध में 51, मिथिलांचल में 71 और सीमांचल में 24 सीटें हैं. आइए जानते हैं कि किसी इलाके में किस गठबंधन या पार्टी का कैसा प्रदर्शन रहने का अनुमान इस सर्वे में जताया गया है.
क्या कह रहा है मैट्रीज
| क्षेत्र | कितनी सीटें हैं | एनडीए | महागठबंधन | अन्य |
| अंगिका | 30 | 20-23 | 07-10 | 00-01 |
| भोजपुर | 67 | 37-42 | 20-25 | 00-02 |
| मगध | 51 | 30-35 | 17-22 | 00-01 |
| मिथिलांचल | 71 | 50-55 | 18-23 | 00-01 |
| सीमांचल | 24 | 10-12 | 08-10 | 02-03 |
| कुल | 243 | 147-167 | 70-90 | 02-08 |
बिहार में कितना हुआ है मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हो गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक इस चरण में शाम पांच बजे तक 67 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका था. इसके पहले छह नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान में 65 फीस दी से अधिक मतदान हुआ था.
'ये भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM का सीमांचल में कितना जोर, किसका कराएंगे नुकसान, जानिए एग्जिट पोल के नतीजे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं