- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के साथ ही चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई और रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ
- एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना जताई जा रही है जबकि महागठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है
- Peoples Pulse के सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 133 से 159 सीटें और महागठबंधन को 75 से 101 सीटें मिलने का अनुमान
बिहार चुनाव में दूसरे चरण का मतदान होने के साथ ही विधानसभा चुनाव पूरा हो गया. इस बार राज्य में दोनों चरणों में हुए मतदान के दिन बिहार के वोटर्स ने जमकर भागीदारी की. यही वजह रही कि बिहार में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई. अब एग्जिट पोल के भी नतीजे सामने आने लगे हैं. जिनमें से ज्यादातर एग्जिट पोल में जहां एनडीए को साफ बहुमत दिखाया जा रहा है. वहीं महागठबंधन को नकुसान उठाना पड़ा रहा है.

Peoples pluse के पोल में कौन अव्वल
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्ज़िट पोल नतीजों ने सियासी समीकरणों को और भी दिलचस्प बना दिया है. People's Pulse के सर्वे के मुताबिक, राज्य में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि महागठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है.
एग्ज़िट पोल के अनुमान:
- NDA: 133 से 159 सीटें
- महागठबंधन (MGB): 75 से 101 सीटें
- जन सुराज पार्टी (प्रशांत किशोर): 0 से 5 सीटें
- अन्य दल: 2 से 8 सीटें
| EXIT POLL | NDA | महागठबंधन | जनसुराज पार्टी | अन्य |
| चाणक्य स्ट्रैटजीज | 130-138 | 100-108 | 0-0 | 3-5 |
| दैनिक भास्कर | 145-160 | 73-91 | 0-3 | 5-7 |
| DV रिसर्च | 137-152 | 83-98 | 2-4 | 1-8 |
| JVC | 135-150 | 88-103 | 0-1 | 3-6 |
| Matrize | 147-167 | 70-90 | 0-2 | 2-8 |
| P-मार्क | 142-162 | 80-98 | 1-4 | 0-3 |
| पीपल इनसाइट्स | 133-148 | 87-102 | 0-2 | 3-6 |
| पीपल पल्स | 133-159 | 75-101 | 0-5 | 2-8 |
| पोल ऑफ पोल्स | 147 | 90 | 1 | 5 |
Peoples pluse का यह सर्वे इस बात की पुष्टि करता है कि बिहार में नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं. हालांकि, महागठबंधन को उम्मीद जरूर है कि कुछ क्षेत्रों में तेजस्वी यादव की पकड़ उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकती है. लेकिन अभी तक जो भी एग्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं, उससे तेजस्वी और उनके चाहने वालों के लिए अच्छी खबर तो नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं