बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने चार दिनों के दौरे पर सोमवार शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे. जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बात हुई. नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि उनकी पीएम बनने की महत्वाकांझा नहीं है. वो सिर्फ बिखरे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिलेंगे.
इससे पहले बिहार के सीएम ने कहा कि दिल्ली में वो बिहार में गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे. साथ ही विपक्ष के और भी कई बड़े नेताओं से मिलेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलने का कार्यक्रम है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए मेरा कोई दावा नहीं है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नीतीश कुमार ने दिल्ली में कहा कि बहुत दिन हो गए थे यहां आए, इसलिए आए हैं, कोई खास बात नहीं है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमने शुरू से कहा है कि जो साथ हैं उसी तरह से अगर अधिक से अधिक विपक्ष के लोग साथ हो जाएंगे, तो बहुत अच्छा माहौल होगा. यह सब लोगों की इच्छा पर है. जब दूसरे अन्य पार्टियों के साथ बातचीत होगी, तब इस मसले पर भी चर्चा होगी.
मुख्यमंत्री ने अपने पुराने सहयोगी के बारे में कहा कि सुशील मोदी आजकल कुछ-कुछ बोलते रहते हैं. वह इसलिए बोलते हैं ताकि पार्टी वाले उनको कुछ जगह दे दें. आपको पता है पिछली बार चुनाव में उन्होंने हमारे साथ क्या किया. विपक्ष एकजुट हो जाएगा तो अच्छा माहौल होगा और यही हमारी राय है.
नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से सरकार चलाने की आजकल कोशिश हो रही है, तो आप देखिए कौन सा काम हो रहा है, विकास की कौन सी परियोजनाएं हो रही हैं. सब कुछ एकतरफा हो रहा है और धीरे-धीरे क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने की ना मेरी कोई इच्छा है, ना कोई आकांक्षा है. मेरी इच्छा है कि विपक्ष अधिक से अधिक इकट्ठा हो जाए, तो सब बेहतर होगा, जिसके लिए हम लोग सहयोग करेंगे. प्रधानमंत्री बनने के लिए मेरा कोई दावा नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं