विज्ञापन

बिहार कैबिनेट विस्‍तार में पीएम मोदी भी होंगे शामिल, पटना में रोड शो सहित जानें पूरा शेड्यूल

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्‍तार होगा. इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे.

बिहार कैबिनेट विस्‍तार में पीएम मोदी भी होंगे शामिल, पटना में रोड शो सहित जानें पूरा शेड्यूल
  • बिहार कैबिनेट विस्तार पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12.10 पर होगा. इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है.
  • PM नरेंद्र मोदी समारोह में शामिल होने के लिए सुबह 10.30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रोड शो भी करेंगे.
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेता पटना आएंगे.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लगभग पूरी हो चुकी हैं. बिहार कैबिनेट विस्‍तार का कार्यक्रम दोपहर 12:10 बजे आयोजित होगा और इसे लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुरुवार को सुबह पटना पहुंचेंगे. समारोह को भव्य बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पूरे शहर में जगह-जगह स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें ‘विकसित भारत, विकसित बिहार' का संदेश प्रमुखता से दिख रहा है. 

पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को दोपहर 12.10 पर कैबिनेट के विस्‍तार का कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह साढ़े 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेगे. इसके बाद पीएम मोदी का पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो होगा. 

ये भी पढ़ें: ना करते-करते आखिर मान ही गए, बिहार की नई सरकार में निशांत कुमार की एंट्री की इनसाइड स्टोरी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचेंगे पटना 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी सुबह करीब 8:30 बजे ही पटना पहुंच जाएंगे.  इनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा और कई अन्य केंद्रीय नेता भी समारोह में भाग लेंगे. 

ये भी पढ़ें: BJP में क्षत्रपों का उभार, मोदी के एजेंडे को आगे बढ़ाते उनके सिपहसलार

नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी में भी होंगे शामिल 

एनडीए के प्रमुख दलों के नेता भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे, जिनमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी शामिल हैं. इसके साथ ही बिहार से जुड़े एनडीए के सभी सांसद और केंद्र सरकार में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. 

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक दृष्टि से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां एक ओर नई टीम का गठन होगा, वहीं दूसरी ओर एनडीए अपनी एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन भी करेगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Cabinet Expansion, Samrat Choudhary, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com