लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) बिहार चुनावों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर और हमलावर हो गए हैं. उन्होंने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की एक ऑडियो क्लिप साझा कर जुल्म न करने और जुल्म न सहने की बात ट्विटर पर कही है. चिराग ने लिखा है, "ज़ुल्म करो मत, ज़ुल्म सहो मत ।।।जीना है तो मरना सीखो, कदम पर लड़ना सिखों।।। वोह लड़ रहे हैं हमपर राज करने के लिए.. हम लड़ रहे हैं खुद पर नाज़ करने के लिए।" चिराग ने जिस वीडियो को साझा किया है, उसमें इन्हीं पंक्तियों को रामविलास पासवान कहते सुनाई दे रहे हैं.
ज़ुल्म करो मत
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 16, 2020
ज़ुल्म सहो मत ।।।
जीना है तो मरना सीखो
कदम पर लड़ना सिखों।।।
वोह लड़ रहे हैं हमपर राज करने के लिए
हम लड़ रहे हैं खुद पर नाज़ करने के लिए।#बिहार1stबिहारी1st pic.twitter.com/d1QiVXdw08
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार से अब लड़ने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि बिहार को और बर्बाद होते नहीं देखा जा सकता है. चिराग ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व को मैं नहीं स्वीकार कर सकता. उन्होंने कहा कि अगर राज करने के लिए फैसला करना होता तो नीतीश के साथ रहता लेकिन खुद को माफ़ नहीं कर पाता. लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनका मकसद अब बिहार को संवारना है और फिर बिहार पर नाज़ करना है. उन्होंने कहा है, "नीतीश कुमार असम्भव."
बिहार चुनाव: पीएम मोदी करेंगे 12 चुनावी रैलियां, सभी में नीतीश रहेंगे मौजूद, जानें- पहली सभा कब?
बता दें कि एक दिन पहले भी चिराग पासवान ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में स्पष्ट किया था कि उनके पिता रामविलास पासवान ने ही उन्हें बिहार में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया था. उन्होंने ये भी कहा था कि जेडीयू से अलग होने की जब सूचना अमित शाह को दी गई थी तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली थी. जबकि बिहार भाजपा के नेता ये कहते रहे हैं कि अगर रामविलास पासवान फैसला लेने की स्थिति में होते तो चिराग को नीतीश के खिलाफ जाने नहीं देते.
तेजस्वी का CM पर ताबड़तोड़ हमला, बोले- थक चुके हैं नीतीश कुमार, जानें क्यों?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं