विज्ञापन

ट्विशा शर्मा की मौत का राज, सास गिरिबाला सिंह से उगलवाएंगी CBI, तैयार की इन 18 सवालों की लिस्ट

Twisha Sharma Death Case: बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने गुरुवार को उसकी सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया. अब गिरिबाला से पूछताछ कर ट्विशा की मौत का राज सामने लाने की तैयारी है.

ट्विशा शर्मा की मौत का राज, सास गिरिबाला सिंह से उगलवाएंगी CBI, तैयार की इन 18 सवालों की लिस्ट
ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को 7 घंटे की पूछताछ के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया गया.
  • गिरिबाला से CBI ट्विशा की मौत मामले में सवाल पूछेगी. इन सवालों के जरिए पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी.
  • अगर घर में सब कुछ सामान्य था, तो शादी के महज 5 महीने बाद ही ट्विशा की मौत की नौबत कैसे आ गई?
  • यदि ट्विशा ने छत पर फांसी लगाई थी, तो शव को नीचे (ग्राउंड फ्लोर) लाकर CPR देने का फैसला किसने और क्यों लिया?
भोपाल:

Twisha Sharma Death Mystery: भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उसकी सास रिटायर जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पति समर्थ से ही जांच अधिकारी पहले से ही पूछताछ कर रहे हैं. अब गिरिबाला की गिरफ्तारी के बाद इस बहुचर्चित मामले की सच्चाई सामने आई संभावना जताई जा रही है. गुरुवार को सीबीआई ने कई घंटे की पूछताछ के बाद गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया. आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. जहां से गिरिबाला को पूछताछ के लिए रिमांड में लिया जा सकता है. रिमांड के दौरान गिरिबाला से सीबीआई ट्विशा की मौत मामले में कई सवाल पूछेगी. इन सवालों के जरिए पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी.  

सीबीआई ने तैयार की सवालों की लिस्ट

सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्विशा की मौत का राज उगवलाने के लिए जांच अधिकारियों ने सवालों की एक लंबी लिस्ट तैयार की है. जिसका जवाब गिरिबाला सिंह को देना होगा. फिर इन सवालों पर समर्थ से मिले जवाब का मिलान भी किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर जवाबों को क्रॉसचेक भी किया जाएगा. फिर ट्विशा के परिजनों के आरोपों पर भी बात होगी. सीबीआई इस केस की जांच टनल व्यू मेथड का इस्तेमाल करेगी.

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला से क्या सवाल पूछेगी सीबीआई

  1. घटना के दिन की परिस्थितियां, घटना के समय घर (कटारा हिल्स) में कौन-कौन मौजूद था?
  2. उस समय घर के अंदर क्या हो रहा था?
  3. बहू ट्विशा और उनके बेटे समर्थ सिंह के बीच आखिरी बार बात कब हुई थी?
  4. घर में लगातार हो रहे विवाद या उत्पीड़न की वजह क्या थी?
  5. अगर घर में सब कुछ सामान्य था, तो शादी के महज 5 महीने बाद ही ट्विशा की मौत की नौबत कैसे आ गई?
  6. यदि ट्विशा ने छत पर फांसी लगाई थी, तो शव को नीचे (ग्राउंड फ्लोर) लाकर CPR देने का फैसला किसने और क्यों लिया?
  7. पुलिस जांच के दौरान ट्विशा की मौत के बाद सूचना देने में देरी क्यों की गई?
  8. पुलिस रिकॉर्ड में ट्विशा की लंबाई गलत कैसे दर्ज हुई?
  9. क्या परिवार की तरफ से पुलिस पर दबाव बनाया गया था या सबूत मिटाने की कोशिश की गई?
ट्विशा के छत पर जिम एरिया में जाने से लेकर मौत और उसे अस्पताल ले जाने तक के 40 मिनट अहम बताए जा रहे है. इससे जुड़े सवालों का भी गिरिबाला को जवाब देना होगा. 
  1. ट्विशा के जिम एरिया में  जाने और मौत के बाद नीचे लाने का ही वीडियो क्यों वायरल किया गया, उससे पहले या बाद का वीडियो क्यों नहीं किया गया?
  2. क्या कुछ छुपाया गया या सबूत प्रभावित किए गए?
  3. पूरे मामले में समर्थ सिंह की भूमिका क्या है?
  4. घटना के बाद से बयानों में इतना भारी विरोधाभास क्यों था?
  5. समर्थ जब फरार था, उस दौरान उसे छिपने में किसने मदद की?
  6. क्या गिरिबाला को अपने बेटे की हरकतों की पूरी जानकारी थी?

ट्विशा के परिजनों के आरोपों से जुड़े सवालों के जवाब भी गिरिबाला से पूछे जाएंगे. 

  1. ट्विशा का एबोर्शन क्यों करवाया गया, क्या वजह थी?
  2. ट्विशा के पिछले 4 महीने के मैसेज, जो उसने मायके वालों को किए कि वो प्रताड़ित है?
  3. ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला ने उसके चरित्र पर सवाल उठाए, क्या यही सवाल या ताने उसे शादी के बाद दिए जा रहे थे?

यह भी पढ़ें - Twisha Sharma Case: ‘टनल व्यू' से मिनट-दर-मिनट जांच करेगी CBI, बयानों में झोल और टाइम गैप पर पैनी नजर 

लेखक के बारे में
img
अनुराग द्वारी
Resident Editor, MP and Chhattisgarh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Death, Twisha Sharma Death Case, Twisha Sharma Death Investigation, Twisha Sharma Death Mystery, Twisha Sharma Death Reason
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com