विज्ञापन

प्रोफेसर ने क्लासरूम में मेडिकल छात्रा को किया प्रपोज, लड़की ने चप्पल से पीटा, हुआ जबरदस्त हंगामा

बेंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज में एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर एक छात्रा के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगा. आरोप है कि प्रोफेसर ने क्लास में छात्रा को प्रपोज करने की कोशिश की.

  • सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज के एक प्रोफेसर ने क्लासरूम में छात्रा को चॉकलेट और फूल देकर प्रपोज करने का प्रयास किया
  • छात्रा ने प्रोफेसर का विरोध करते हुए चप्पल से प्रहार किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है
  • घटना के बाद छात्रों ने प्रोफेसर पर हमला कर कैंपस और उसकी कार के पास भी मारपीट की

बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक प्रोफेसर ने क्लासरूम के अंदर एक छात्रा को चॉकलेट और फूल देकर प्रपोज़ करने की कोशिश की. इस घटना के बाद कॉलेज कैंपस में हंगामा और हिंसा भड़क उठी. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में छात्रा को प्रोफेसर को चप्पल से पीटते हुए देखा गया, जबकि अन्य छात्रों ने कैंपस और कार के पास प्रोफेसर के साथ मारपीट की.

छात्रा को दे रहा था चॉकलेट और फूल

जानकारी के अनुसार यह घटना सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज में हुई, जिसके मालिक कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर हैं. आरोपी की पहचान अब्दुल के रूप में हुई है. उस पर आरोप है कि उसने क्लासरूम के अंदर एक छात्रा को चॉकलेट और फूल देकर प्रपोज करने की कोशिश की. छात्रा ने तुरंत अपने क्लासमेट के सामने प्रोफेसर का विरोध किया. हालांकि, प्रोफेसर ने अपने बचाव में कहा कि छात्रा ने खुद उससे प्यार का इजहार किया था और उसके पास इसका सबूत भी है. जैसे ही यह खबर फैली, दूसरे छात्र भी गुस्से में आ गए और उन्होंने प्रोफेसर का घेराव कर लिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.

यह भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे और संजय राउत के बीच हुआ झगड़ा, शीतल म्हात्रे का बड़ा दावा, शिवसेना सांसदों की बैठक में हुआ क्या?

लड़की ने चप्पल से पीटा

हालात तब और बिगड़ गए जब छात्रा और दूसरे छात्रों ने मिलकर प्रोफेसर पर हमला कर दिया. वीडियो में छात्रा को अपनी चप्पल से प्रोफेसर को मारते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे छात्र भी उस पर हाथ-पैर चला रहे थे. बताया जा रहा है कि छात्रों ने प्रोफेसर का पूरे कैंपस में पीछा किया और उसकी कार के पास पहुंचकर उस पर दोबारा हमला किया. इस हमले में घायल होने के बावजूद, प्रोफेसर किसी तरह मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा. यह मामला नेलमंगला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है. कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है.

प्रिंसिपल ने दर्ज कराई FIR

इस मामले में कर्नाटक पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. प्रोफेसर के खिलाफ कॉलेज के प्रिंसिपल दिवाकर एस.पी ने मामला दर्ज कराया है. प्रिंसिपल ने बताया कि कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर अब्दुल रहमान शरीफ ने कॉलेज परिसर के भीतर अनुचित व्यवहार किया और छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया. छात्राओं ने इससे पहले भी सुरक्षा की मांग करते हुए शिकायतें दर्ज कराई थीं. प्रोफेसर के खिलाफ कॉलेज ने नोटिस जारी कर उसे कैंपस ना आने के निर्देश दिए गए थे. बावजूद इसके प्रोफेसर कॉलेज आया और एक छात्रा का जबरन हाथ पकड़ लिया और अश्लील और अनुचित तरीके से व्यवहार किया. पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत FIE दर्ज कर ली है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में रामनवमी जुलूस : श्रद्धा और सियासत के बीच की लाइन गड्डमड्ड हो गई है - NDTV ग्राउंड रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral Video 2026, Bengluru Crime, Bengluru News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com