- मोकामा विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है. वायरल वीडियो मामले में उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई.
- गोपालगंज MP-MLA कोर्ट ने दी विधायक को अग्रिम जमानत दी. मामले में पुलिस कोर्ट में FSL की रिपोर्ट नहीं दे सकी.
- बीते दिनों वीडियो वायरल मामले में अनंत सिंह पर केस हुआ था. जिसमें कुछ लोग हथियार लहराते नजर आए थे.
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उनकी अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. साथ ही उन्हें नियमित जमानत मिल गई है. हालांकि अभियुक्त को कोर्ट में10 हजार रुपए भी जमा कराना होगा. दरअसल बीते दो और तीन मई को गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित था. सेमराव गांव के निवासी गुड्डू राय के आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित था. जिसमें हजारों लोग आए थे. इसी कार्यक्रम में मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह भी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मौजूद थे.
दो वायरल वीडियो: एक में नाच देखते दिखे थे अनंत सिंह, एक में हथियार लहरा रहे थे लोग
4 मई को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुआ था. इस वायरल वीडियो में अनंत सिंह समर्थकों के साथ कथित रूप से अश्लील डांस देख रहे थे. इस वीडियो में एक डांसर मुझको राणा जी माफ करना... बोल वाले गाने पर डांस करती नजर आई थी.
इसके अलावा दूसरा वीडियो भी था. जिसमें कुछ लोग अपने हाथों में हथियार लेकर डांस कर रहे थे. इन दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद मीरगंज थाना में साइबर सेल के पुलिस अवर निरीक्षक के द्वारा अनंत सिंह सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने गोपालगंज के एक कार्यक्रम में। pic.twitter.com/aHtYCv8Ya5
— Vijay Kumar Thakur (@Vijaykrthakur90) May 4, 2026
गिरफ्तारी पर रोक पहले ही लग गई थी
इसके अलावा गोपालगंज पुलिस ने हथियारों के प्रदर्शन के मामले में भी मीरगंज थाना में हथियारों के सत्यापन करने का निर्देश दिया था. इस मामले में अनंत सिंह के वकील के द्वारा गोपालगंज के एडीजे 3 सह एमपी एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका पेश की गई थी. हालांकि पूर्व में उन्हें अग्रिम जमानत नहीं मिला था. लेकिन कोर्ट ने अगली सुनवाई तक उनके गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया था.
कोर्ट ने किस आधार पर अनंत सिंह को दी जमानत
आज सोमवार को अनंत सिंह के अग्रिम जमानत की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने उन्हें नियमित बिल दे दिया. बचाव पक्ष के अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन ने बताया कि पुलिस के द्वारा FSL की रिपोर्ट कोर्ट में सबमिट नहीं की गई थी. और न हीं कोई हथियार बरामद किया गया था. इसके साथ ही बचाव पक्ष ने दलील देते हुए कहा कि दो वीडियो को एक वीडियो में मर्ज कर FSL का आधार बनाया गया था.
जिसको देखने से लग रहा था कि वह AI जेनरेटेड वीडियो है. इसी पर कोर्ट ने विचार करते हुए अनंत सिंह, भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह सहित सभी नामजद अभियुक्तों को बिल दे दिया. कोर्ट ने वेलफेयर फंड में दस हजार रुपए जमा करने का आदेश दिया गया है.
गोपालगंज में अपने ऊपर दर्ज FIR को लेकर अनंत सिंह का बयान, कहा- ‘मैंने कोई कानून का उल्लंघन नहीं किया और न ही कोई गलत काम किया.'#AnantSingh pic.twitter.com/iQUvL3msIV
— NDTV India (@ndtvindia) May 6, 2026
AK पैटर्न वाले हथियार की FIR में थी चर्चा
बता दें कि अनंत सिंह के ऊपर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर तलवार लटक रही थी. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुए उसमें दावा किया गया था कि अनंत सिंह के साथ बैठे हुए शख्स के पास एक AK पैटर्न का प्रतिबंधित राइफल है. जिसको लेकर भी पुलिस ने प्राथमिकी में जिक्र किया था. हालांकि एफएसएल की रिपोर्ट कोर्ट में सबमिट नहीं की गई.
न हथियार बरामद, न कोर्ट में FSL रिपोर्ट हुई पेश
इस कारण यह डिसीजन नहीं हो पाया कि वाकई में वीडियो में दिखाया गया हथियार एके पैटर्न का है या नहीं है. क्योंकि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के डेढ़ महीने बाद भी पुलिस के द्वारा ना तो कोई हथियार बरामद किया सका और नहीं एफएसएल की रिपोर्ट कोर्ट में सबमिट की जा सकी. जिसका लाभ अभियुक्तों को मिला और अनंत सिंह सहित सभी लोगों को कोर्ट से बेल मिल गया है.
यह भी पढे़ं - बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से फिर राहत, अश्लील डांस और हथियार लहराने के मामले में गिरफ्तारी पर रोक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं