Bengal BJP Chief Dilip Ghosh: कोरोना वायरस (Coronavirus) की चुनौती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पांच अप्रैल की '9 बजे, 9 मिनट' की अपील के दौरान अतिउत्साही लोगों द्वारा आतिशबाजी और पटाखे (Firecrackers) चलाने के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष (Bengal BJP Chief Dilip Ghosh) ने गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है. ऐसे समय जब कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के उपाय के तहत देश लॉकडाउन का सामना कर रहा है, घोष ने कहा कि खुशी के इजहार के अंतर्गत आतिशबाजी जलाने में कुछ भी गलत नहीं है. गौरतलब है कि पीएम मोदी ने कोराना के खिलाफ 'जंग' के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए 5 अप्रैल को रात नौ बजे तक 9 मिनट के लिए घर में दीये, मोमबत्तियां, टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने की अपील देशवासियों से की थी. उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ देश की एकजुटता दिखाने और इस 'जंग' में जीजान से जुटे डाक्टरों, स्वास्थ्य कर्मिेयों और पुलिसकर्मियों के प्रति सपोर्ट दिखाने के लिए यह अपील की थी, लेकिन इस दौरान लोग अतिउत्साह में आतिशबाजी छोड़ने और पटाखे चलाने से भी बाज नहीं आए.
इन लोगों ने सड़क पर निकलकर लॉकडाउन के आदेश की भी धज्जियां उड़ाई. ऐसे समय जब देश और विश्व कोरोना की चुनौती और लॉकडाउन का सामना कर रहा है, इस तरह आतिशबाजी चलाने और इस तरह 'जश्न मनाने' को लेकर लोगों ने गंभीर सवाल उठाए. महानगर कोलकाता में नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने 98 लोगों को हिरासत में लिया. ऐसे समय जब कुछ लोगों द्वारा आतिशबाजी चलाने की आलोचना की जा रही है, पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख घोष ऐसा करने वालों के समर्थन में खड़े नजर आए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. दिलीप घोष ने कहा, 'महामारी और लॉकडाउन के कारण लोग मुश्किल की परिस्थितियों में रह रहे हैं. किसी ने भी पटाखे चालने को नहीं कहा था लेकिन यदि उन्होंने ऐसा किया है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है. गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार सुबह के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 4421 हो गई ह, जबकि अभी तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 326 लोगों का उपचार हो चुका है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो पांच मौत और 354 नए मरीज सामने आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं