Bengal Assembly Ruckus: पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी के विधायक मारपीट पर उतर आए. दरअसल बीजेपी विधायक राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सदन में बोलने की मांग कर रहे थे. इसी बीच मारपीट शुरू हो गई. बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय और प्रवक्ता शहजाद जय हिंद सहित कई नेताओं द्वारा इस मारपीट की एक वीडियो भी साझा की गई. जिसमें कई विधायक हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
Absolute pandemonium in the West Bengal Assembly. After Bengal Governor, TMC MLAs now assault BJP MLAs, including Chief Whip Manoj Tigga, as they were demanding a discussion on the Rampurhat massacre on the floor of the house.
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 28, 2022
What is Mamata Banerjee trying to hide? pic.twitter.com/umyJhp0jnE
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में नरक. बंगाल के राज्यपाल के बाद, टीएमसी विधायकों ने अब मुख्य चीफ मनोज तिग्गा सहित बीजेपी विधायकों पर हमला किया. क्योंकि वे सदन में रामपुरहाट हत्याकांड पर चर्चा की मांग कर रहे थे. क्या छुपाना चाहती हैं ममता बनर्जी?
वहीं तृणमूल विधायक असित मजूमदार (Asit Majumdar) को इस मारपीट में नाक पर चोट लगी है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्ष के नेता, सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें मुक्का मारा. वहीं हंगामे के बाद इस पूरे साल के लिए सुवेंदु अधिकारी और चार अन्य बीजेपी विधायकों को निलंबित कर दिया गया है.
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने इस पूरे हंगामे पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग की थी और सरकार ने मना कर दिया. वे हमारे विधायकों के साथ मारपीट करने के लिए कोलकाता पुलिस के जवानों को सिविल ड्रेस में लाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं