राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को बीटिंग रिट्रीट समारोह (Beating Retreat Ceremony) के दौरान रायसीना हिल्स (Raisina Hills) पर सामूहिक बैंड के ‘शंखनाद' से लेकर नौसेना के मधुर ‘मिशन चंद्रयान' की धुनें गूंजती रहीं. विजय चौक पर आयोजित यह भव्य कार्यक्रम गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह के समापन का प्रतीक है. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल हुए.
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख - जनरल मनोज पांडे, एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी और एडमिरल आर. हरि कुमार - भारत के प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | Beating Retreat ceremony underway at Vijay Chowk in Delhi.
— ANI (@ANI) January 29, 2024
President Droupadi Murmu, Vice President Jagdeep Dhankhar, Prime Minister Narendra Modi and others present at the ceremony. pic.twitter.com/NCZvK740l6
आम जनता भी इस शानदार समारोह को देखने पहुंची. समारोह शाम करीब सवा पांच बजे शुरू हुआ.
राष्ट्रपति मुर्मू पारंपरिक ‘बग्गी' में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं. इससे समारोह का पुराने दौर का आकर्षण लौट आया, जिसकी शुरुआत 1950 के दशक में हुई थी.
'वीर भारत' और 'केसरिया बाना' ने किया मंत्रमुग्ध
इस शानदार समारोह की शुरुआत सामूहिक बैंड के ‘शंखनाद' से हुई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया. रायसीना हिल्स सैन्य और अर्धसैनिक बैंड द्वारा बजाई गई मनमोहक और थिरकाने वाली भारतीय धुनों की ध्वनि से गूंज उठा. इसके बाद पाइप एंड ड्रम बैंड द्वारा ‘वीर भारत', ‘केसरिया बाना' और ‘देशों का सरताज भारत' जैसे धुनें बजाई गईं. उन्होंने ‘चक्रव्यूह' और ‘वसुधैव कुटुम्बकम' से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
'भारत माता की जय' के नारे लगे
सीएपीएफ बैंड ने अन्य धुनों के बीच ‘भारत के जवान' और ‘विजय भारत' भी बजाया. युवा और बुजुर्गों समेत तमाम दर्शकों ने बैंड के प्रस्तुति पर खुशी मनाई और समारोह के अंत में कई लोगों ने ‘भारत माता की जय' के नारे भी लगाए.
इसके बाद भारतीय वायु सेना के बैंड ने ‘स्वदेशी', ‘रेजॉइस इन रायसीना' और ‘टाइगर हिल' जैसी धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
भारतीय नौसेना बैंड की सुमधुर धुनें
कुछ सदस्यों ने रोशनी से सजे वाद्य उपकरण ले रखे थे जो कभी-कभी तिरंगे की थीम में चमकते थे. ‘रघुपति राघव राजा राम' की धुन ने दर्शकों को प्रभावित किया.
इसके बाद दर्शकों को भारतीय नौसेना बैंड द्वारा बजाई गई ‘आईएनएस विक्रांत', ‘एकला चलो रे', ‘समुद्र दर्शक', ‘मिशन चंद्रयान', ‘जय भारती' और ‘हम तैयार हैं' जैसी शानदार धुनें सुनाई गईं.
‘सारे जहां से अच्छा' की धुन के साथ संपन्न
एक बांसुरीवादक के नेतृत्व में ‘अग्रणी भारत' की धुन दिल को छू लेने वाली थी. यह कार्यक्रम ‘सारे जहां से अच्छा' की बेहद लोकप्रिय धुन के साथ संपन्न हुआ. शाम को रायसीना हिल्स परिसर जीवंत रंगों की रोशनी से चकाचौंध नजर आया.
ये भी पढ़ें :
* केरल: गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्र के खिलाफ अपमानजनक प्रस्तुति के आरोप में दो अधिकारी निलंबित
* हरियाणा : कुर्ते की वजह से कांग्रेस MLA को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में जाने से रोका, पूर्व CM ने हिरासत से छुड़ाया
* Republic Day परेड देखने दिल्ली पहुंचे थे आयुष्मान खुराना, देश के जवानों के साथ दिए पोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं