विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2020

महाराष्ट्र में सिगरेट-बीड़ी की खुली बिक्री पर प्रतिबंध, 'स्वास्थ्य चेतावनी' नहीं होने के चलते कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा, "राज्य भर से कई अनुरोध प्राप्त होने के बाद प्रतिबंध लगाया गया है."

महाराष्ट्र में सिगरेट-बीड़ी की खुली बिक्री पर प्रतिबंध, 'स्वास्थ्य चेतावनी' नहीं होने के चलते कार्रवाई
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई:

महाराष्ट्र पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा स्वास्थ्य चेतावनी की कमी के कारण खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि खुली सिगरेट या बीड़ी खरीदने से सिगरेट के पैकेट पर लिखी चेतावनी ग्राहक तक नहीं पहुंचती है.

इसलिए सरकार ने इसे बैन करने का फैसला किया है. लोग खुली सिगरेट या बीड़ी खरीदते हैं जिस पर कोई स्वास्थ्य चेतावनी नहीं लिखी होती है.

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा, "राज्य भर से कई अनुरोध प्राप्त होने के बाद प्रतिबंध लगाया गया है."

यह भी पढ़ें- World No Tobacco Day 2020: तंबाकू और सिगरेट की लत से छुटकारा पाने के लिए कारगर हैं ये 5 आसान घरेलू तरीके!

24 सितंबर के एक आदेश में कहा गया है,  "महाराष्ट्र सरकार ने खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर राज्य में तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाया है, क्योंकि यह पैकेट के बिना बेची जा रही है और इन पर सार्वजनिक हित में जारी विशिष्ट स्वास्थ्य चेतावनी नहीं है."

5 की बात: ई-सिगरेट पर बैन, सिगरेट पर क्यों नहीं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cigarette Ban, Lose Cigarette Ban, Maharashtra, Health Warning On Tobacco Products, Health Warning Cigarette, Health Warnings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com