दिल्ली की हवा में प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार गंभीर हो गई है. आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर एक बड़ी घोषणा की है. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली भर में कंस्ट्रकशन वर्क को रोक दिया गया है. मैंने श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया को निर्देश दिया है कि इस अवधि के दौरान (जब निर्माण गतिविधियों की अनुमति नहीं है) प्रत्येक निर्माण श्रमिक (लेबर्स) को वित्तीय सहायता के रूप में 5000 रुपये प्रति माह दें.
Construction activities have been stopped across Delhi in view of pollution. I have directed Labour Minister, Sh Manish Sisodia, to give Rs 5000 pm as financial support to each construction worker during this period, when construction activities are not permitted
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 2, 2022
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उधर, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को धोखा दिया है. केंद्र सरकार किसानों से नफरत करती है. केंद्र सरकार ने किसानों को अगर इंसेटिव दिया होता तो किसान पराली नहीं जलाता. दिल्ली और पंजाब सरकार मिलकर इंसेंटिव देने को तैयार थे, लेकिन केंद्र सरकार ने मना कर दिया. कोई सहयोग नहीं किया.
गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी लगातार ऐसे काम कर रही है, जिसकी वजह से प्रदूषण कम होने की बजाय बढ़ रहा है. बीजेपी सिर्फ राजनीति करने का काम कर रही है. दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने का लगातार प्रयास कर रही है. दिल्ली की जनता से मेरा निवेदन है कि अपना पूरा सहयोग दें, आपके आसपास अगर कंस्ट्रक्शन हो रहा है तो ग्रीन दिल्ली एप पर शिकायत कीजिये, तुरंत एक्शन लिया जाएगा.
आपको बता दें कि आज भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बुरा हाल है. बहुत खराब स्तर पर एयर क्वालिटी इंडेक्स है. हरियाणा-पंजाब के खेतों में पराली जलने का असर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में देखा जा सकता है. हालांकि, दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को थोड़ा सुधार हुआ है. दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक मंगलवार शाम चार बजे 424 दर्ज किया गया, जो 26 दिसंबर 2021 ( 459) के बाद सबसे खराब था. आज सुबह छह बजे 386 एक्यूआई दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें-
ट्रेन से गिरते बच्चे की आरपीएफ जवान ने कैसे बचाई जान, देखें वीडियो
दिल्ली के अशोक नगर में ट्रिपल मर्डर : नौकरी से निकालने पर हुई हत्या, जानें पूरा मामला
'राज नहीं, रिवाज बदलेंगे' : एनडीटीवी से बोले हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर
Video : सलमान खान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली थी धमकी | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं