विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर भावुक हुए मनोज मुंतशिर, अरुण गोविल ने भी जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन से शोक की लहर है. इस दुखद घड़ी में लेखक-गीतकार मनोज मुंतशिर, अभिनेता अरुण गोविल और भाजपा सांसद रवि किशन समेत कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर भावुक हुए मनोज मुंतशिर, अरुण गोविल ने भी जताया शोक
योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर बॉलीवुड और टीवी सितारों ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया. इस दुखद घड़ी में मशहूर लेखक-गीतकार मनोज मुंतशिर और अभिनेता अरुण गोविल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. मनोज मुंतशिर ने इंस्टाग्राम पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "पूरा देश जिसे मान-सम्मान और आदर से पुकारता है, आज उस यशस्वी बेटे ने लाड़-प्यार और दुलार से पुकारने वाली आवाज खो दी. ये दु:ख असहनीय है कि दुनिया की किसी भाषा में कोई शब्द नहीं है, जो इस वेदना को व्यक्त कर पाए."

उन्होंने आगे लिखा, "मैं प्रभु श्री रामचंद्र से प्रार्थना करता हूं कि सीएम योगी आदित्यनाथ को सहनशक्ति, एवं उनकी परमपूज्य माता जी को अपने चरणों में स्थान दें. ऊं शांति." अभिनेता अरुण गोविल ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

वहीं, गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने 'एक्स' पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है. दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री व समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें."

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास में अंतिम सांस ली. उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना विभाग और पौड़ी एसएसपी सर्वेश कुमार ने निधन की पुष्टि की है. मनोरंजन जगत के दिग्गजों के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बसपा प्रमुख मायावती और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें: 47 साल पुराना मिथुन चक्रवर्ती का वो सुपरहिट गाना, इमरान हाशमी की फिल्म में फिर बजा डंका, लौटा तो गूंज उठी बप्पी दा की आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Manoj Muntashir, Arun Govil, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com