विज्ञापन

 मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 बनीं केजिया लिज मैजो, जानें कौन हैं भारत में कहां की हैं रहने वाली और कितनी है उम्र 

Miss Universe India 2026 का खिताब केरल की केजिया लिज मैजो ने जीता, जो काफी इमोशनल नजर आईं. 

 मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 बनीं केजिया लिज मैजो, जानें कौन हैं भारत में कहां की हैं रहने वाली और कितनी है उम्र 
केरल की केजिया लिज मैजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026
नई दिल्ली:

केमिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का फिनाले हो गया है और केजिया लिज मैजो ने विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 52 फाइनलिस्ट को हराकर जयपुर में संडे को यह खिताब अपने नाम किया. वहीं अब केजिया लिज मैजो भारत का 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में प्रतिनिधित्व करेंगी. यह नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाला है, जिसका अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन कुछ लोग जानना चाहते हैं कि आखिर केजिया लिज मैजो भारत में कहां की रहने वाली हैं और क्या करती हैं? वहीं उनकी उम्र क्या है. तो आइए आपको बताते हैं कि मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विनर केजिया लिज मैजो कौन हैं.

कौन हैं केजिया लिज मैजो

केरल की केजिया लिज मैजो केरल की रहने वाली हैं. वहीं उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश पहली रनर-अप को हराकर जीता है. जबकि गुजरात की अनुश्री सतवलेकर दूसरी रनर-अप रहीं हैं. केजिया लिज मैजो  19 साल की हैं और वह लॉ की पढ़ाई कर रही हैं. वहीं वह मावेलिक्कारा की रहने वाली मॉडल हैं. उन्होंने 2025 में 'मिस टीन इंटरनेशनल' में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया और फर्स्ट रनर-अप रहीं थीं. 

उर्वशी रौतेला ने कही ये बात

उर्वशी रौतेला ने पीटीआई से कहा, "मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि वह एहसास बहुत शानदार था. 14 साल पहले जब मैं साढ़े 17 साल की थी, तब मेरी गुरु और मेंटर सुष्मिता सेन ने मुझे ताज पहनाया था. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, वह एहसास सच में दुनिया की सबसे बड़ी खुशी जैसा था. आज सुष्मिता सेन भी मुझसे पूछ रही थीं 'उर्वशी, क्या तुम्हें वे पल याद हैं? क्या तुम्हें वह सफर याद है?' मैंने कहा, 'हां, मुझे वह सब बहुत अच्छी तरह याद है.' उनके साथ बैठकर वे सभी यादें फ्लैशबैक की तरह ताजा हो गईं. मुझे आज भी याद है कि तब मेरे चेहरे पर भी वही भाव थे जो अभी उनके चेहरे पर हैं. दुनिया की सबसे बड़ी खुशी का एहसास."

जीत पर बोलीं केजिया

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 जीतने पर केजिया लिज मैजो ने कहा, "मुझे लगता है कि दो बड़े आइकन के साथ और भारत की इतनी सारी शुभकामनाओं के साथ अपने सफर की शुरुआत करने का यह सबसे अच्छा तरीका है. यूनिवर्स तक के सफर की शुरुआत मैं ठीक इसी तरह करना चाहती थी और यह आपके लिए है, भारत. मैं ताज जीतकर घर वापस लाऊंगी."

ये भी पढ़ें- Toxic Advance Booking: टॉक्सिक का ओपनिंग डे पर भौकाल, एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2, एनिमल, जवान छूटी पीछे, अब पुष्पा 2 की बारी?

कौन थे जज

2026 के मिस यूनिवर्स इंडिया के फिनाले में अगुवाई सुष्मिता सेन ने की, जो 1994 में भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनी थीं. इसके अलावा पैनल में पूर्व टाइटल-होल्डर्स सेलिना जेटली (मिस यूनिवर्स इंडिया 2001) और उर्वशी रौतेला (मिस यूनिवर्स इंडिया 2015) भी शामिल थीं. अन्य सदस्यों में रिया सिंघा (मिस यूनिवर्स इंडिया 2024), फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर, एंटरप्रेन्योर विशा लाधिया, मिस चार्म 2025 एना ब्लैंको और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. स्तुति खरे शुक्ला  भी थीं. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Miss Universe India, Kaziah Liz Mejo, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com