विज्ञापन

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 बनीं Kaziah Liz Mejo, फाइनल में दिया ऐसा जवाब कि जीत लिया ताज, देखिए वीडियो

19 साल की काजिया ने काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज अपने नाम कर लिया है. जीत के बाद का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके विनिंग मोमेंट की खूब चर्चा कर रहे हैं.

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 बनीं Kaziah Liz Mejo, फाइनल में दिया ऐसा जवाब कि जीत लिया ताज, देखिए वीडियो
काजिया लिज मेजो का विनिंग मोमेंट
Instagram/ @kaziahmejo

Miss Universe India: काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीत लिया है. 19 साल की काजिया ने जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 52 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया. जीत के बाद का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके विनिंग मोमेंट की खूब चर्चा कर रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिस यूनिवर्स इंडिया के मुताबिक फाइनलिस्ट को इस साल 20 सवाल दिए गए थे जिनका 90 मिनट में जवाब लिखना था. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा...

काजिया के लिए खामोशी की आवाज क्या है?

Act Now के फाउंडर और ग्लैम आनंद ग्रुप में सोशल प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर राजीव के. श्रीवास्तव, ने काजिया से पूछा "क्या आप अपनी जिंदगी में खामोशी की आवाज के बारे में बता सकती हैं?" (Can you describe the sound of silence in your life?). इस सवाल पर जवाब देते हुए काजिया ने कहा "मेरे लिए साइलेंस वह एहसास है, जिसे मैंने कुछ मिनट पहले महसूस किया था. ये वो शांति होती है जो मंच पर जाने से ठीक पहले होती है. मेरा बचपन स्टेज पर क्लासिकल डांसर, एक्टर रूप में बीता है. साथ ही पेंजेंट लेवर भी रही हूं."

काजिया ने आगे कहा "मुझे ब्यूटी पेजेंट्स की दुनिया, मंच, स्पॉटलाइट और हाथ में माइक्रोफोन लेकर लोगों के सामने खड़े होना बेहद पसंद है. यह सुनने में थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन स्टेज पर जाने से ठीक पहले मैं सबसे ज्यादा साइलेंस और सुकून महसूस करती हूं. ऐसा इसलिए क्योंकि मुझे लगता है कि मैं अपने घर जैसी जगह पर हूं. मेरे लिए साइलेंस का मतलब वही एहसास है, जब आप खुद को अपनेपन से भरा हुआ महसूस करें, जब आपका दिल आपको गहरी सांस लेने दे, आपकी पल्स सामान्य हो जाएं और आपको यकीन हो जाए कि आप वहीं हैं, जहां आपको होना चाहिए. आज मैं बिल्कुल उसी जगह पर खड़ी हूं".

आप भी देखिए ये वीडियो

काजिया के लिए क्या है ब्यूटी?

काजिया ने ये भी बताया कि उनके लिए असली सुंदरता का क्या मतलब है. उन्होंने कहा, "मेरे लिए ब्यूटी विश्वास और साहस में है. ये बार-बार गिरने के बाद फिर से उठ खड़े होने और मंजिल पाने से पहले खुद पर भरोसा करने का नाम है." उन्होंने आगे कहा, "ब्यूटी मतलब है हर बार पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापस आना. अपने हर डर, हर असफलता और हर कमजोर पल को ताकत और जुनून में बदल देना."

यह भी पढ़ें: 19 की लिज मैजो ने जीता Miss Universe India 2026 का ताज, अब दुनिया में दिखाएंगी जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Miss Universe India 2026, Miss Universe India 2026 Kaziah Liz Mejo, Miss Universe India 2026 Winner Kaziah Liz Mejo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com