जोशना-वेलावन ने स्क्वैश में खत्म किया 16 साल का सूखा
शुक्रवार को एशियाई खेलों में अनुभवी जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने फिलीपींस के डेविड पेलिनो और जेमिका अरिबाडो को हराकर मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई और अपना मेडल पक्का कर लिया. भारतीय खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में 11-3, 11-5 से शानदार जीत दर्ज करने में आधे घंटे से भी कम समय लिया. सेमीफाइनल में शनिवार को उनका मुकाबला हांगकांग के यो का ली और मिंग होंग तांग से होगा. 40 वर्षीय जोशना के लिए यह छठा एशियाई खेल मेडल है. इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में उनके नाम पहले से ही दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज़ मेडल हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Asian Games 2026, Sports News