Ram Mandir ceremony: राम मंदिर आंदोलन का प्रमुख हिस्सा रहीं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा (Uma Bharti and Sadhvi Ritambhara) आज भावुक हो गईं. रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या पहुंचीं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा ने एक दूसरे को गले लगाया और इस दौरान साध्वी ऋतंभरा की आंखों में आंसू देखे गए. इस मौके पर उन्होंने कहा आज शब्द नहीं है...भाव ही सब कुछ कह रहे है.
परम शक्ति पीठ और वात्सल्यग्राम की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा ने कहा, "यह 'प्राण प्रतिष्ठा' की खुशी की घड़ी है, पूरे देश और पूरी दुनिया को सजाया गया है...कर सेवकों का बलिदान सार्थक हो गया...रामलला आ गये...''
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
#WATCH | Ayodhya, UP: On Ram Temple 'pran pratishtha', Sadhvi Ritambhara, Founder of Param Shakti Peeth and Vatsalyagram, says, " This is the happy hour of 'pran pratishtha', whole Country and the whole world have been decorated...kar sevaks' sacrifices have become… pic.twitter.com/vLp6ORtabZ
— ANI (@ANI) January 21, 2024
अयोध्या में पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल
प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो गया है. मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अनुसार इसके दोपहर एक बजे तक सम्पन्न होने की उम्मीद है. इसके बाद प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित करेंगे. अयोध्या में पीएम मोदी के शेड्यूल के अनुसार 12:05 से 12:55 तक पीए मोदी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल होंगे. दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक पीएम मोदी पब्लिक मीटिंग करेंगे. इसके बाद 2 बजकर 15 मिनट से 2:25 तक कुबैर के टीले पर दर्शन-पूजा करेंगे. 2 बजकर 25 मिनट पर श्रमजीवियों से मुलाकात करेंगे. दोपहर 3 बजे पीएम मोदी अयोध्या से रवाना हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें- भव्य राम मंदिर का उद्घाटन आज, अयोध्या पहुंचे PM मोदी; पूरे देश में जश्न का माहौल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं