विज्ञापन

AXIS MY INDIA KERALAM EXIT POLL:लेफ्ट से मुस्लिम वोटर का मोह भंग, 17% वोट UDF में शिफ्ट

AXIS My India के केरल एग्जिट पोल के मुताबिक लेफ्ट को मुस्लिम वोटरों में बड़ा झटका लगा है और करीब 17% मुस्लिम वोट UDF में शिफ्ट हुआ है. सर्वे में ईसाई वोटरों में भी UDF को बढ़त दिखी है, जिससे राज्य में सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई गई है.

AXIS MY INDIA KERALAM EXIT POLL:लेफ्ट से मुस्लिम वोटर का मोह भंग, 17% वोट UDF में शिफ्ट
एग्जिट पोल में लेफ्ट को झटका
फाइल फोटो
  • केरल विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोटरों का करीब 17 प्रतिशत हिस्सा लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट से UDF की ओर गया है
  • मुस्लिम समुदाय में UDF को 73 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जो पिछले चुनाव से 17 प्रतिशत अधिक है
  • ईसाई वोटरों में भी UDF को साठ प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि LDF को चौतीस प्रतिशत वोट प्राप्त होंगे
नई दिल्ली:

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर AXIS My India के एग्जिट पोल ने अहम राजनीतिक संकेत दिए हैं. सर्वे के मुताबिक राज्य में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को मुस्लिम वोटरों के बीच झटका लगता दिख रहा है, जबकि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है. एग्जिट पोल के अनुसार, मुस्लिम वोटों का करीब 17 प्रतिशत हिस्सा LDF से खिसककर UDF की ओर गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में दावा किया गया है कि मुस्लिम समुदाय के बीच UDF को 63% वोट शेयर मिला है, जो पिछले चुनाव की तुलना में 17% की बढ़त है. वहीं LDF को 31% मुस्लिमों का वोट मिलने का अनुमान है, जो करीब 17% की गिरावट को दर्शाता है. NDA का मुस्लिम वोट शेयर 2% पर स्थिर (NC) बताया गया है.

ये भी पढ़ें: Axis My India Exit poll: केरलम में थी ईसाई वोटों की लड़ाई, देखिए सबसे ज्यादा सफलता किस पार्टी के हाथ आई

ईसाई वोटरों में भी UDF को बढ़त

केरल में ईसाई वोटरों के बीच भी UDF की स्थिति मजबूत दिखाई गई है. एग्जिट पोल के मुताबिक ईसाई समुदाय में UDF को 60% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जो 17% की बढ़त है. इसके मुकाबले LDF को 34% वोट (9% की गिरावट) मिलने की संभावना जताई गई है. NDA का ईसाई वोट शेयर 5% बताया गया है.

हिंदू और अन्य वर्गों में भी UDF को बढ़त मिलती नजर आ रही है, जहां उसे 36% वोट मिलने का अनुमान है. वहीं LDF को 38%, जबकि NDA को 25% वोट शेयर मिलने की बात कही गई है.

कैसे किया गया सर्वे 

  • एक्सिस माय इंडिया ने यह एग्जिट पोल फेस‑टू‑फेस इंटरव्यू के जरिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर किया.
  • कुल 24,419 लोगों से बातचीत की गई. 
  • 140 विधानसभा सीटों को कवर किया गया.
  • 1,572 गांवों और शहरों में सर्वे किया गया. 
  • 70 सर्वेयर, करीब 9,714 किलोमीटर की यात्रा की गई. 

ये भी पढ़ें : Axis My India Exit Poll: केरल में ढहता दिख रहा लेफ्ट का किला, इस बार कांग्रेस के हाथ में बाजी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Exit Poll, Kerala Exit Poll 2026, Exit Poll 2026, NDTV Exill Poll 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com