विज्ञापन

बंगाल रिजल्टः एग्जिट पोल्स में कई BJP तो कई TMC की तरफ, एग्जैक्ट नतीजों पर आज सबकी नजर

यहां ध्यान देने वाली एक और अहम बात यह है कि इस बार एक्सिस माय इंडिया ने बंगाल विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल जारी नहीं किया है. एक्सिस माय इंडिया के एमडी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि जब हमारी टीम लोगों से बात करने गई तो 60-70 फीसदी लोगों ने चुप्पी साध ली. ऐसी स्थिति में कोई डाटा जारी करना ठीक नहीं है. 

बंगाल रिजल्टः एग्जिट पोल्स में कई BJP तो कई TMC की तरफ, एग्जैक्ट नतीजों पर आज सबकी नजर
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज जारी होंगे.
  • बंगाल के लिए कई एग्जिट पोल में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई गई है.
  • पोल ऑफ पोल्स के अनुसार तृणमूल कांग्रेस को 151 सीटें और बीजेपी को 137 सीटें मिलने की संभावना है.
  • अलग-अलग एग्जिट पोल एजेंसियों के आंकड़ों में बीजेपी को 71 सीटों से दोगुना बढ़त मिलने का अनुमान है.
कोलकाता:

West Bengal Election 2026: 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त होने के साथ ही कई सर्वें एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया था. कई एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई थी तो कई में टीएमसी को. 294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी हैं. पोल ऑफ पोल्स में यहां टीएमसी और बीजेपी के बीच जबरदस्त मुकाबला दिख रहा है. बंगाल के सभी एग्जिट पोल के औसत यानी पोल ऑफ पोल्स की बात करें तो टीएमसी को 151, बीजेपी को 137 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं. 

हालांकि पी-मार्क, मैट्राइज, पीपल्स पल्स और चाणक्य स्ट्रैटजी के एग्जिट पोल के अलग-अलग आंकड़ों से बीजेपी और टीएमसी की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. बंगाल में बीजेपी सत्ता में आई तो यह पहली बार होगा. 

बीजेपी को पिछले चुनाव में 71 सीटें मिली थीं और उससे पहले 2016 के चुनाव में महज तीन सीटें मिली थीं. अगर इस बार वो सरकार बनाती है तो सीटों में दोगुना इजाफा होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः अलग-अलग एजेंसियों का एग्जिट पोल

मैट्राइज (Matrize)
टीएमसी: 125-140
बीजेपी : 146-161
कांग्रेस : 00
लेफ्ट : 00
अन्य : 6-10

पीपल्स पल्स (Peoples Pulse)
टीएमसी: 178-189
बीजेपी : 95-110
कांग्रेस : 1-3
लेफ्ट : 0-1
अन्य : 00

पी-मार्क (P MarQ) 
टीएमसी: 118-138
बीजेपी : 150-175
कांग्रेस : 00
लेफ्ट : 00
अन्य : 2-6

चाणक्य स्ट्रैट्जी (Chanakya Exit Poll) 
टीएमसी: 130-140
बीजेपी : 150-160
कांग्रेस : 00
लेफ्ट : 00
अन्य : 6-10

पोल डायरी का एग्जिट पोल
बीजेपी : 142 से 171 सीटें
टीएमसी : 99-127 सीटें
कांग्रेस : 3 से 5 सीटें
लेफ्ट : 2 से 3 सीटें

प्रजा पोल का एग्जिट पोल
BJP :193
TMC : 100

यहां ध्यान देने वाली एक और अहम बात यह है कि इस बार एक्सिस माय इंडिया ने बंगाल विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल जारी नहीं किया है. एक्सिस माय इंडिया के एमडी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि जब हमारी टीम लोगों से बात करने गई तो 60-70 फीसदी लोगों ने चुप्पी साध ली. ऐसी स्थिति में कोई डाटा जारी करना ठीक नहीं है. 


यह भी पढ़ें - बंगाल चुनावः 2021 में कितने सही थे एग्जिट पोल के नतीजे? क्या इस बार भी ममता करेंगी 'खेला' या खिलेगा कमल

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Westbengalassemblyelection2026, Bengal Result, West Bengal Result 2026, Bengal Exit Poll
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com