दक्षिणी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में बीती रात एक शख्स ने आपसी झगड़े में पांच माह की गर्भवती पत्नी (Pregnant wife) की हत्या कर दी. पति-पत्नी के बीच रोजाना होने वाले झगड़े को हत्या की वजह माना जा रहा है. हत्या करने के बाद इस शख्स ने अंबेडकर नगर थाने में सरेंडर कर दिया. दक्षिणी दिल्ली के DCP अतुल ठाकुर के मुताबिक, बीती रात 12:30 बजे के आसपास विजय नाम का शख्स अम्बेडकर नगर पुलिस थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है.
उसकी यह बात सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी हैरान रह गए. विजय को तुरंत उसे दक्षिणपुरी घर ले जाया गया, जहां से उसकी पत्नी हेमलता का शव बरामद हुआ.गला घोंटकर हेमलता की हत्या की गई थी. दोनों का करीब डेढ़ साल पहले विवाह हुआ था
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आरोपी विजय ने बताया कि वह ऑटो (Auto rickshaw driver) चलाता है. उसका पत्नी से लगातार झगड़ा होता था जिससे तंग आकर उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक मृतक हेमलता 5 महीने की गर्भवती थी. 28 साल की हेमलता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.हत्या का केस दर्ज कर आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं