महाराष्ट्र में पुणे से नागपुर जा रही एक ट्रेन के चक्के में एक लोहे का गेट फंस गया. जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बॉर्डर के पास एक पटरी पर लोहे का गेट पड़ा हुआ था. जब ट्रेन यहां से गुजरी तो चक्के में लोहे का गेट फंस गया. जिसके कारण अचानक से ट्रेन रुक गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई. गनीमत रही कि किसी भी यात्री को कोई हानि नहीं पहुंची. लेकिन चक्के में गेट फंसने से H1 फर्स्ट क्लास के पानी का टैंक और AC टैंक समेत वॉटर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है.
- देर रात ट्रेन के चक्कों में मालगाड़ी का गेट फंस गया था.
- जिस वजह से ट्रेन डगमगा गई और झटके खाकर रुक गई.
- गनीमत रही कि किसी भी यात्री को कोई हानि नहीं पहुंची.
- रेल कर्मचारीयों ने नजदीकी रेलवे स्टेशन मूर्तिजापुर से गैस कटर मंगाकर चक्के में फंसे गेट को काटकर निकाला.
- जिसके बाद ट्रेन को नागपुर के लिए रवाना किया.
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार पुणे से नागपुर जा रही AC एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22123 शनिवार रात करीब डेढ़ बजे हादसे का शिकार हो गई. मूर्तिकापुर से आगे जीतापुर में अकोला बडनेरा के बीच ये हादसा हुआ. ट्रेन के H1 फर्स्ट AC डब्बे के नीचे चक्कों में मालगाड़ी ट्रेन का गेट फंस गया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
घने जंगल के फंसे रहे यात्री
देर रात हादसे के बाद घने जंगल के बीच यात्री फंसे रहे. आज सुबह रेलवे कर्मचारी मरम्मत करने के बाद ट्रेन को नागपुर के लिए रवाना किया गया. आज सुबह करीब 4:50 बजे ट्रेन माना स्टेशन से नागपुर के लिए रवाना हुई. रेलवे ने किसी तरह की साजिश से मना किया है और इसे हादसा भर कहा है. माना जा रहा है कि मालगाड़ी का दरवाजा दबाव से पटरी पर गिर गया था.
Video : Hindustan Times के 100 साल पूरे, Leadership Summit में PM Modi ने दिया संबोधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं