विज्ञापन

महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, आरा रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, बड़े अधिकारी मौके पर

सुबह के समय हुई इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

  • महानंदा एक्सप्रेस सुबह करीब 4.12 बजे आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची थी.
  • रेलवे कर्मचारियों ने राहत कार्य करते हुए पटरी से उतरी तीनों बोगियों को दोबारा ट्रैक पर चढ़ाया.
  • रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक और सिग्नल सिस्टम की जांच में जुटी है.

बिहार के आरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर रविवार सुबह आरा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से करीब 200 मीटर की दूरी पर अप-लाइन में अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस (15483) डिरेल हो गई. हादसे में ट्रेन का इंजन, एसएलआर और एच-1 बोगी पटरी से उतर गई. घटना के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव व मरम्मत कार्य शुरू किया.  राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महानंदा एक्सप्रेस को नई दिल्ली की ओर जाना था, लेकिन ट्रेन के सासाराम रूट की दिशा में चले जाने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि स्टेशन मास्टर की नजर ट्रेन के गलत दिशा में जाने पर पड़ी, जिसके बाद लोको पायलट को इसकी सूचना दी गई. ट्रेन को वापस करने की कोशिश के दौरान इंजन समेत दो कोच पटरी से उतर गए. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

तीनों बोग‍ियों को दोबारा ट्रैक पर चढ़ाया गया

रेलवे कर्मचारियों ने राहत कार्य करते हुए पटरी से उतरी तीनों बोगियों को दोबारा ट्रैक पर चढ़ाया. घटना के बाद रेल परिचालन प्रभावित होने की सूचना है. रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक और सिग्नल सिस्टम की जांच में जुटी है. रेलवे अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं कि सिग्नल सासाराम लाइन की ओर क्यों गया और इसी वजह से ट्रेन गलत दिशा में कैसे चली गई.

जांच के बाद स्‍पष्‍ट होगा हादसे का कारण

हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि, सुबह के समय हुई इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. रेलवे की ओर से परिचालन सामान्य करने के लिए काम किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें-  पोलैंड में रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच फंसा ट्रक, तेज रफ्तार ट्रेन ने 10 सेकंड में उड़ाए परखच्चे; देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Accident, Ara Railway Station, Bihar Train Derails, Train Derail Incident, Mahananda Express
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com