त्योहार के सीजन की शुरुआत हो चुकी है. अब बड़े त्योहार जैसे दुर्गा पूजा, दिवाली-छठ को लेकर ट्रेन में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. यात्रियों की भीड़ इस बात से पता चल रहा है कि सुबह 8 बजे टिकट बुकिंग शुरू होते ही अलगे 5 से 10 मिनट में सारी सीटें फुल हो जा रही है. हालांकि अगर अब भी आपको टिकट नहीं मिला है तो आपके पास अभी और मौके हैं. क्योंकि रेलवे ने बिहार जाने के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. रेलवे ने पटना, मुजफ्फरपुर से लेकर जोगबनी, सीतामढ़ी जैसे कई स्थानों के लिए स्पेशल ट्रेन अक्टूबर महीने से चलाने का ऐलान किया है.
पूर्व-मध्य रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दिया है. जिसमें कहा है कि आने वाले त्योहारों के मौके पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए, रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इसमें अलग-अलग जगहों के 8 जोड़ी ट्रेन का ऐलान किया गया है जो अक्टूबर महीने से शुरू होगी और नवंबर महीने तक अगले आदेश तक जारी रहेगी.

कौन-कौन सी ट्रेन का हुआ ऐलान
- 04512- चंडीगढ़-पटना- गुरुवार- 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक
- 04511- पटना-चंढ़ीगढ़- शुक्रवार- 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक
- 04616- फिरोजपुर कैंट- पटना - मंगलवार- 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक
- 04615- पटना- फिरोजपुर कैंट- बुधवार- 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक
- 04008- आनंद विहार- जोगबनी- शनिवार- 10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक
- 04007- जोगबनी- आनंद विहार- रविवार- 11 अक्टूबर से 8 नवंबर तक
- 04028- आनंद विहार- मुजफ्फरपुर- मंगल, शुक्र- 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक
- 04027- मुजफ्फरपुर से आनंद विहार- बुधवार, शनिवार- 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक
- 04010- दिल्ली- सीतामढ़ी- गुरुवार- 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक
- 04009- सीतामढ़ी- दिल्ली- शनिवार- 17 अक्टूबर से 21 नवंबर तक
- 04014- आनंद विहार से लौकहा बाजार- प्रतिदिन- 16 सितंबर से 29 नवंबर तक
- 04013- लौकहा बाजार से आनंद विहार- प्रतिदिन- 17 सितंबर से 30 नवंबर तक
- 04314- ऋषिकेश- मुजफ्फरपुर- रविवार- 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक
- 04313- मुजफ्फरपुर- ऋषिकेश- सोमवार- 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक
- 04096- आनंद विहार- पाटलिपुत्र- प्रतिदिन- 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक
- 04095- पाटलिपुत्र- आनंद विहार- प्रतिदिन- 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक
अगर आप त्योहार पर घर जाना चाहते हैं ट्रेन के शुरू होने की तारीख के हिसाब से अपनी यात्रा की तारीख के दिन टिकट बुकिंग कर लीजिए. ट्रेन की ज्यादा जानकारी के लिए आप रेलवे की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः रेल यात्रा पर BRICS समिट का असर! 11 से 13 सितंबर तक कई ट्रेन रद्द, राजधानी-तेजस के रूट बदले, देखें लंबी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं