विज्ञापन

असम CRPF कैंप में जवान ने अपने ही दो साथियों को मारी गोली, खुद भी आत्महत्या कर ली

मारे गए CRPF जवानों की पहचान रामनवल सिंह यादव और विष्णु प्रसाद बघेल के तौर पर हुई है. वहीं घायल जवान की पहचान माने गोविंद श्रीपुल के तौर पर हुई है.

असम CRPF कैंप में जवान ने अपने ही दो साथियों को मारी गोली, खुद भी आत्महत्या कर ली
असम में सीआरपीएफ कैंप में जवानों के बीच आपसी कलह में 3 की मौत. (सांकेतित फोटो)
  • असम के नागांव में CRPF कैंप के अंदर आपसी गोलीबारी में तीन जवानों की मौत हो गई
  • एक जवान ने अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिनकी मौके पर मौत हो गई
  • हमलावर जवान ने दो साथियों की हत्या के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली

असम में CRPF कैंप के अंदर आपसी गोलीबारी का मानला सामने आया है. नागांव कैंप में हुई इस घटना में 3 CRPF जवानों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं 1 गंभीर रूप से घायल हुआ है. ये घटना मंगलवार को असम के नागांव में कटिमारी 34 बटालियन CRPF कैंप के अंदर हुई. एक CRPF जवान ने अपने ही दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी.

असम CRPF कैंप में खूनी खेल, जवान मे साथियों को मारी गोली

सूत्रों के मुताबिक, साथियों पर हमला करने वाले जवाब ने बाद में खुदकुशी कर ली.गोलीबारी की इस घटना में एक अन्य जवान भी घायल हुआ है. मारे गए जवानों की पहचान रामनवल सिंह यादव और विष्णु प्रसाद बघेल के तौर पर हुई है. वहीं घायल जवान की पहचान माने गोविंद श्रीपुल के तौर पर हुई है.गुस्साए जवान ने दूसरी गोली अपने साथी रामनवल सिंह यादव पर चलाई, वे वहां पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आए थे. गोली लगते ही उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई.

दो साथियों की हत्या के बाद जवान ने की खुदकुशी

उसके बाद उसने माने गोविंद श्रीपुल पर गोली चलाई, जिससे वे घायल हो गए. उनको इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया.  सूत्रों के मुताबिक, दो साथियों की जान लेने के बाद बल्लानी प्रेमाबारम बैरक में गया और खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई. अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो जवान अपने ही साथियों की जान लेने पर उतारू हो गया. उसने खुद भी आत्महत्या कर ली. पूरे मामले की जांच जारी है.  

ये भी पढ़ें-अभिजीत दीपके के खिलाफ फैजान अंसारी ने करवाई FIR, बोले- इनके लोगों ने मुझ पर हमला किया, गिरफ्तार करो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam News, CRPF Camp Attack, CRPF Jawan Killed, CRPF Jawan Kills Himself
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com