- मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ गंभीर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है
- सरमा ने पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार और व्यक्तिगत आरोपों को राजनीति से प्रेरित और पूरी तरह गलत बताया
- पवन खेड़ा ने CM सरमा और उनकी पत्नी पर विदेशी पासपोर्ट रखने और बड़े राजनीतिक खुलासे करने का दावा किया था
असम में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि वह पवन खेड़ा के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने पवन खेड़ा को भी आड़े हाथों लिया है. मुख्यमंत्री सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार और व्यक्तिगत आरोपों का जोरदार खंडन किया और राजनीति से प्रेरित बताया है. सरमा ने कहा कि वह और उनकी पत्नी, पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी, दोनों प्रकार के मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे.
पवन खेड़ा के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "कांग्रेस के लोग फालतू हैं, कोई अक्ल ही नहीं है. राहुल गांधी पागल है, ये पवन खेड़ा उससे भी बड़ा पागल है. हमने उनके खिलाफ एक्शन तो लिया ही है. मैं एक और एक्शन उनके खिलाफ लेने जा रहा हूं. बस कुछ दिन इंतजार कीजिए. इसके बारे में अभी नहीं बताऊंगा, लेकिन मैं पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना दूंगा."
#WATCH | Sonitpur | Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "...I will take stringest action against Congress leader Pawan Khera, just wait for some days. We will win at least 100 seats in the elections" pic.twitter.com/cbTBrKdFyP
— ANI (@ANI) April 6, 2026
ये भी पढ़ें :- अब आपकी बारी...गौरव गोगोई के आरोपों पर CM हिमंता की पत्नी रिनिक भुइयां का पलटवार
पवन खेड़ा ने क्या आरोप लगाए?
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए. खेड़ा ने दावा किया कि सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो उनके अनुसार स्वतंत्र भारत की राजनीति में किसी मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ सबसे बड़े खुलासों में से एक हो सकते हैं. हालांकि, सीएम हिमंता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
ये भी पढ़ें :- गौरव गोगोई के CM हिमंत से 5 तीखे सवाल, पत्नी पर लगे आरोप पर भगवद् गीता की कसम खाने का चैलेंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं