- कांग्रेस ने एमएलसी चुनाव में नागपुर स्नातक सीट से जीत दर्ज की है
- कांग्रेस ने कुल 28 सीटों में से एक सीट पर जीत दर्ज की है
- खास बात ये है कि कांग्रेस कर्नाटक में सभी 4 सीटें हार गई है, वहां डीके की सरकार है
एमएलसी चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जोरदार वार-पलटवार चल रहा है. कांग्रेस के इन चुनाव में जीरो सीट जीतने वाले बयान पर अब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट में माफी मांगी है. हालांकि, इसी पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस के मजे भी ले लिए हैं. गौरतलब है कि कुल 28 एमएलसी सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने एक सीट जीती है.
कर्नाटक में हार गई कांग्रेस
कांग्रेस के बिहार, कर्नाटक में हार का सामना करना पड़ा है. कर्नाटक में तो कांग्रेस पार्टी की ही सरकार है और उसके भरोसेमंद नेता डीके शिवकुमार वहां सीएम हैं. इसके बाद भी पार्टी चारों में से चारों सीट हार गई है. वहां बीजेपी ने तीन जबकि जेडीएस ने एक सीट पर कब्जा किया है. बिहार में भी कांग्रेस पार्टी को असफलता का मुंह देखना पड़ा है.
My deepest apologies to Congress! Yes, you have won ONE seat, not ZERO. 😂
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) October 29, 2026
सरमा का एक्स पोस्ट
सरमा ने एक्स पोस्ट में लिखा है, ' मैं कांग्रेस पार्टी से हृदय से माफी मांगता हूं. हां, आपने एक सीट जीती है, जीरो नहीं.' इससे पहले सरमा ने एक और बर्नोल वाला पोस्ट किया था. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था इतनी जलन है कि एक ट्यूब काम नहीं करेगा. इसके नीचे उन्होंने बर्नोल क्रीम का विज्ञापन लगा दिया है. इसी पोस्ट को शामिल करते हुए सरमा ने कांग्रेस से माफी मांगी और उसके मजे लिए हैं.
नागपुर में कांग्रेस की बड़ी जीत
गौरतलब है कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. पार्टी ने बीजेपी को एक ऐसे क्षेत्र में हराया है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गढ़ माना जाता है. कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने लंबी मतगणना प्रक्रिया के बाद अपने बीजेपी प्रतिद्वंद्वी सुधाकर कोहले को 3,271 मतों के अंतर से हरा दिया. यह परिणाम नागपुर में कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनावी जीत मानी जा रही है.
वंजारी ने बीजेपी पर साधा निशाना
अपनी जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए वंजारी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. वंजारी ने मतदाताओं से मिले समर्थन पर भरोसा जताते हुए कहा, "भाजपा ने इन चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, उनके बड़े नेता नागपुर में मौजूद थे, लेकिन मतदाता हमारे साथ थे. यह रिजल्ट इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि नागपुर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृह नगर है और यह उस लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा भी है जिसका प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं