विज्ञापन

सिर्फ कंटेंट का इस्तेमाल नहीं चलेगा, मुनाफा भी बांटना होगा.. अश्विनी वैष्णव ने की क्रिएटर्स के हक की बात

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने DNPA कॉन्क्लेव 2026 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी दी है कि वे कंटेंट क्रिएटर्स के साथ रेवेन्यू शेयरिंग करें, अन्यथा सरकार कानूनी कदम उठाने पर विचार करेगी.

सिर्फ कंटेंट का इस्तेमाल नहीं चलेगा, मुनाफा भी बांटना होगा.. अश्विनी वैष्णव ने की क्रिएटर्स के हक की बात
नई दिल्ली:

डिजिटल दुनिया में कंटेंट बनाने वालों के हक में भारत सरकार ने आवाज बुलंद की है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को अब अपनी रेवेन्यू शेयरिंग नीतियों पर पुनर्विचार करना होगा.उन्होंने कहा कि जो लोग असली कंटेंट बनाते हैं, उन्हें उनकी मेहनत का वाजिब हिस्सा मिलना ही चाहिए. मंत्री ने कहा कि अब हर जगह इस नियम को ठीक करना होगा.

किसे मिलना चाहिए हिस्सा?

DNPA कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ किया कि मुनाफे का बंटवारा केवल चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके मुताबिक इसमें न्यूज प्रोफेशनल्स, पारंपरिक मीडिया, दूर-दराज के क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स प्रोफेसर्स और रिसर्चर्स शामिल हैं. जो भी प्लेटफॉर्म पर ट्रैफिक और एंगेजमेंट बढ़ाते हैं उनको रिवेन्यू का सही हिस्सा मिलना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'प्लेटफॉर्म्स को कंटेंट की जिम्मेदारी लेनी ही होगी', DNPA कॉन्क्लेव में बोले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

'स्वेच्छा से करें या फिर कानून अपना काम करेगा'

अश्विनी वैष्णव ने टेक दिग्गजों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब वह समय चला गया जब प्लेटफॉर्म्स खुद को केवल न्यूट्रल माध्यम बताकर जिम्मेदारी से बच जाते थे. सिद्धांत अब बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए. कंटेंट बनाने वालों के साथ रिवेन्यू का उचित बंटवारा होना ही चाहिए. अगर प्लेटफॉर्म्स इसे स्वेच्छा से नहीं करते हैं, तो दुनिया के कई देशों ने दिखाया है कि इसे कानूनी तरीके से कैसे करवाया जा सकता है.

मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को उनके द्वारा होस्ट किए गए कंटेंट की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. इन सिद्धांतों का पालन न करने पर वे निश्चित रूप से जिम्मेदार होंगे. क्योंकि अब इंटरनेट का स्वरूप बदल गया है और सिंथेटिक कंटेंट उस व्यक्ति की सहमति के बिना नहीं बनाया जाना चाहिए जिसका चेहरा या आवाज या पर्सनैलिटी कंटेंट बनाने के लिए इस्तेमाल की गई है.

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashwini Vaishnaw, Ashwini Vaishnaw Action, Ashwini Vaishnaw AI Statement, Dnpa Conclave 2026, Dnpa Conclave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com