विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2026

दीवार फांदी, बंगले में घुसी और अशोक खरात के बेटे को लिया हिरासत में, SIT ने फिल्मी अंदाज में की कार्रवाई

कई महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोपी अशोक खरात के बेटे हर्षवर्धन को एसआईटी ने हिरासत में ले लिया है. एसआईटी उसकी पत्नी कल्पना खरात को गिरफ्तार करने पहुंची थी.

दीवार फांदी, बंगले में घुसी और अशोक खरात के बेटे को लिया हिरासत में, SIT ने फिल्मी अंदाज में की कार्रवाई
  • नासिक के खरात केस में एसआईटी ने अशोक खरात के बेटे को हिरासत में लेकर महाराष्ट्र पुलिस अकादमी ले जाया है
  • एसआईटी ने कल्पना खरात को गिरफ्तार करने के लिए उनके बंगले पर छापा मारा, लेकिन वह फरार मिलीं
  • अशोक खरात पर दर्जनों महिलाओं के यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं, जिनकी जांच एसआईटी पिछले तेरह दिनों से कर रही है
नासिक:

नासिक के चर्चित खरात केस में अब एसआईटी ने अशोक खरात के बेटे को भी हिरासत में ले लिया गया है. एसआईटी ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में उसके बेटे को हिरासत में लिया. एसआईटी की टीम में 3 महिलाएं और 1 पुरुष अधिकारी थे. सभी कर्मयोगी नगर स्थित खरात के 'तृप्तबाला' बंगले पर पहुंचे. अधिकारियों ने जब बंगले का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. काफी देर तक जवाब मिलने पर अधिकारियों ने बगल वाले बंगले की दीवार फांदकर खरात के बंगले में एंट्री मारी.

घर में दाखिल होने के बाद टीम ने अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात की तलाश की. पूरे घर और गार्डन की भी गहन तलाशी ली गई, लेकिन कल्पना वहां नहीं मिलीं। इसके बाद एसआईटी ने मौके पर मौजूद अशोक खरात के बेटे को हिरासत में ले लिया. खरात के बेटे को आगे की पूछताछ के लिए महाराष्ट्र पुलिस अकादमी (MPA) ले जाया गया है.

अशोक खरात पर दर्जनों महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है. इस केस की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है. 13 दिनों से एसआईटी उससे पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ेंः महिलाओं को सम्मोहन और गर्भपात की दवाइयां देते थे; अशोक खरात के पाप में शामिल थे नासिक के डॉक्टर्स, SIT को क्यों शक?

घर से ही बेटे को हिरासत में लिया

एसआईटी की टीम अशोक खरात की पत्नी कल्पना को गिरफ्तार करने पहुंची थी. बताया जा रहा है कि कल्पना के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है, जिसमें गिफ्तारी के लिए एसआईटी वहां पहुंची थी.

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी की भनक लगते ही कल्पना फरार हो गई. एसआईटी की टीम जब बंगले में पहुंची तो वह वहां नहीं मिली. इसके बाद एसआईटी ने उसके बेटे हर्षवर्धन को हिरासत में ले लिया है. हालांकि, हर्षवर्धन पर कोई मामला दर्ज नहीं है. 

यह भी पढ़ेंः अशोक खरात का रहस्यलोक: मुर्गी चोर से करोड़ों का मालिक, मैथ्स में फेल अंकशास्त्री कैसे बना

क्या है पूरा केस?

यह पूरा मामला जमीन की खरीद में धोखाधड़ी से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक, शिर्डी में 4 एकड़ प्लॉट खरीदने के मामले में अशोक खरात, उसकी पत्नी कल्पना समेत 5 लोगों के खिलाफ शिर्डी पुलिस ने केस दर्ज किया है. इस मामले में तीन आरोपी पहले ही हिरासत में हैं. 

जमीन के मालिक रावसाहेब गोंदकर की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि कर्ज चुकाने के नाम पर ब्याज पर पैसे देकर जमीन हड़पी गई. शिर्डी में खरात की करोड़ों की संपत्ति है, जिसकी जांच अब एसआईटी कर रही है.

यह भी पढ़ेंः 'शुद्धिकरण के नाम पर 38 साल की महिला...', अशोक खरात की एक और काली करतूत

अशोक खरात का केस क्या है?

अशोक खरात मर्चेंट नेवी में कैप्टन था. बाद में वह ज्योतिषी बन गया. इसी आड़ में उसने कई महिलाओं के साथ कथित तौर पर यौन शोषण किया. कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कथित तौर पर अशोक खरात महिलाओं का यौन शोषण करते दिख रहा है. 

अब तक हुई जांच में यह सामने आया है कि अशोक खरात अपने शिकार को फंसाने के लिए अलग-अलग सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था. पहला नंबर सिर्फ महिलाओं के लिए था. दूसरा नंबर वीआईपी और प्रभावशाली व्यक्तियों के लिए था. तीसरा नंबर आर्थिक लेन-देन के लिए, जबकि चौथा नंबर आम लोगों के लिए था.

एसआईटी इन चारों नंबरों के कॉल डिटेल्स और बातचीत की तानकारी जुटा रही है. अशोक खरात की पुलिस हिरासत बुधवार को खत्म हो रही है, जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः विधि का विधान... अपने कुकृत्यों को लेकर अशोक खरात की बेशर्म दलील, SIT के हाथ लगे 276 वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Kharat, Ashok Kharat Case, Ashok Kharat Case SIT Investigation, Nashik, SIT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com