विज्ञापन

नासिक में एक और ढोंगी बाबा, श्मशान में पशु बलि देकर पिलाता था शराब, मौत का डर दिखाकर हड़पे लाखों रुपये

नासिक में कमलेश शिवकुमार अधिकारी और पत्नी पर दैवीय दोष दिखाकर लाखों रुपये ठगने और जमीन हड़पने का आरोप लगा है. कमलेश खुद को तांत्रिक बताता था और पूजा करने के लिए लोगों को श्‍मशान में ले जाता था और वहां पशु बलि देता था.

नासिक में एक और ढोंगी बाबा,  श्मशान में पशु बलि देकर पिलाता था शराब, मौत का डर दिखाकर हड़पे लाखों रुपये
श्मशान में पशु बलि देकर लोगों पिलाता था शराब, मौत का डर दिखाकर हड़पी ज़मीनें, नासिक का एक और ढोंगी बाबा
  • नासिक में कमलेश शिवकुमार अधिकारी और उसकी पत्नी ने दैवीय दोष व मृत्युयोग का डर दिखाकर लोगों को ठगा
  • ढोंगी बाबा उज्जैन के श्मशान घाट में अघोरी पूजा कर पशु बलि देता और लोगों को प्रसाद के रूप में शराब पिलाता था
  • कमलेश ने मठ बनाने के बहाने कुछ लोगों की दो एकड़ जमीन धोखे से अपने नाम करवा ली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नासिक:

वो बाबा लोगों को 'दैवीय दोष' और 'मृत्युयोग' मौत का डर दिखाता, ठीक करने के नाम पर लोगों को श्‍मशान में ले जाता और उनके सामने पुश बलि देता, शराब पिलाता. ये पूरा ढोंग करने के बाद लोगों से लाखों रुपये और यहां तक की उनकी जमीन भी हड़प लेता. अंधविश्वास और ढोंग का ये मामला महाराष्ट्र के नासिक में सामने आया है. अशोक खरात के बाद शहर में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा उजागर हुआ है. इस ढोंगी बाबा का नाम है- कमलेश शिवकुमार अधिकारी, जो अपनी पत्‍नी के साथ मिलकर अंधविश्‍वास और डर का धंधा चला रहा था. 

'दैवीय दोष' और 'मृत्युयोग' का डर दिखा, लाखों रुपये ऐंठे

अघोरी पूजा, तांत्रिक क्रियाओं और अंधविश्वास के नाम पर लोगों को ठगने और उनका शोषण करने के आरोप में ढोंगी बाबा कमलेश शिवकुमार अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ नासिक के इंदिरा नगर पुलिस स्टेशन में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस ढोंगी बाबा ने सोलापुर के रहने वाले दो भाइयों को अपना शिकार बनाया था. बाबा ने दोनों भाइयों को 'दैवीय दोष' और 'मृत्युयोग' मौत का खतरा डर दिखाया. इस कथित संकट को टालने और जान बचाने के नाम पर बाबा ने उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए.

उज्जैन के श्मशान में अघोरी पूजा और पशु बलि

पीड़ित भाइयों का आरोप है कि इस बाबा ने उन्हें उज्जैन के एक श्मशान घाट में ले जाकर अघोरी पूजा की थी. दैवीय उपचार और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर वहां कई बेकसूर पशुओं की बेरहमी से बलि दी गई. इतना ही नहीं, यह बाबा अघोरी पूजा के बाद लोगों को प्रसाद के रूप में शराब पीने के लिए देता था. श्‍मशान में ये बाबा डर का ऐसा माहौल बनाता था कि लोगों को डर से रोंगटे खड़े हो जाते थे. ऐसे में लोग लाखों रुपये देने के लिए तैयार हो जाते थे. कमलेश शिवकुमार अधिकारी अब तक काफी लोगों को अपना शिकार बना चुका है.   

मठ के बहाने हड़प ली दो एकड़ जमीन

ढोंगी बाबा कमलेश पर केवल पैसे ठगने का ही नहीं, बल्कि जमीन हड़पने का भी आरोप है. बाबा ने अपना 'मठ' बनाने के बहाने पीड़ितों को झांसे में लिया और उनकी दो एकड़ जमीन धोखे से अपने और अपनी पत्नी के नाम करवा ली. पीड़ितों ने जब ढोंगी बाबा का पूरा कच्‍चा चिट्ठा पुलिस के सामने खोला, तो वे भी हैरान रह गए और तुरंत कमलेश के खिलाफ एक्‍शन लिया.  

ये भी पढ़ें:- वृंदावन बाबा बनकर महिला शिक्षिका से की भविष्यवाणी, पति है बीमार... बेटे पर संकट और ठग लिये 4 लाख के गहने

जादू-टोना विरोधी कानून के तहत केस दर्ज

कमलेश ढोंगी बाबा का भंडाफोड़ तब हुआ, जब पीड़ितों ने 'अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति' से संपर्क किया जिनके पदाधिकारियों की कोशिशों और शिकायत के बाद आखिरकार इंदिरा नगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई. पुलिस ने आरोपी कमलेश शिवकुमार अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ जादू-टोना विरोधी कानून अंधविश्वास और काला जादू विरोधी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इंदिरा नगर पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 2 महीने में 35 ढोंगी बाबाओं पर FIR, अशोक खरात और अल्ताफ रईस समेत देखें पूरी लिस्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com