विज्ञापन

कांग्रेस से अलग हुए सभी दलों की घर वापसी हो, राहुल गांधी को दिल से माने नेता: अशोक गहलोत  

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने विपक्षी दलों के विलय और राहुल गांधी को नेता बनाने की अपील की है. उन्होंने लोकतंत्र बचाने के लिए युवाओं से राजनीति में आने की अपील की है.

कांग्रेस से अलग हुए सभी दलों की घर वापसी हो, राहुल गांधी को दिल से माने नेता: अशोक गहलोत  
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत.

Indian Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने देश की वर्तमान राजनीति को लेकर फिर एक बार बड़ा वाला बयान दिया है. उन्होंने संजय राउत के उस सुझाव का पुरजोर समर्थन किया है जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस से अलग होकर बनी सभी क्षेत्रीय पार्टियों को वापस कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए.

गहलोत का मानना है कि देश का लोकतंत्र इस समय बहुत बड़े खतरे में है. अपनी बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा "मेरा मानना है कि कंट्री के अंदर डेमोक्रेसी बहुत खतरे में है" कांग्रेस के इस दिग्गज नेता गहलोत ने आगे कहा, "कांग्रेस से अलग होकर क्षेत्रीय दल बनने वाली सभी पार्टियों को पुनः कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए और पूरे दिल से राहुल गांधी को अपना नेता स्वीकार करना चाहिए."

'राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के नेता हैं'

गहलोत ने अपनी बात में आगे कहा कि "पूरे मुल्क में यह मैसेज होना चाहिए, अब इंडिया गठबंधन के नेता जो हैं, वह राहुल गांधी जी हैं. यह मैसेज क्लियर-कट होना चाहिए. तब जनता आपको  कामयाब करेगी. वह देखती है, एक तरफ नरेंद्र मोदी जी हैं, एक तरफ राहुल गांधी जी हैं. यह क्लियर-कट मैसेज होगा कि तमाम पॉलिटिकल पार्टियों ने मिलकर के राहुल गांधी को नेता स्वीकार किया है, तो आप देखेंगे कि वोटिंग पैटर्न बदल जाएगा देश के अंदर."

हालांकि गहलोत ने स्पष्ट किया कि वे सभी दलों के लिए ऐसा नहीं कह रहे हैं. उन्होंने कहा, "वह अलग बात है कि शिवसेना जो है, वह अलग ही पार्टी रही है. सीपीएम, सीपीआई अलग रही है, उनके ऊपर हम दावा कुछ नहीं कर सकते हैं, ना उनको आग्रह कर सकते हैं. पर बाकी पार्टियां जो कांग्रेस से अलग होकर बनी हैं, उनको सोचना चाहिए. जैसे समाजवादी पार्टी है, सपा भी अलग थी, पार्टी पहले बनी हुई थी, उन लोगों से हमें कोई शिकायत नहीं है."

'युवा पीढ़ी पॉलिटिक्स में आगे आए'

अंत में गहलोत ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, "मैं बार-बार युवा पीढ़ी को क्यों कहता हूं? कि आप विचारधारा के आधार पर आप लोग पॉलिटिक्स में आइए, चाहे छात्र हो या युवा हो. वक्त आ गया आपका, आइए, भाग लीजिए राजनीति में. समझिएगा सबकी विचारधारा, जो आपको अच्छी लगे देश हित में, उस पार्टी को जॉइन कीजिए, हमें कोई ऐतराज नहीं है. पर कम से कम आइए, इंवॉल्वमेंट तो कीजिए. इतिहास आपको भी तो पूछेगा आने वाले वक्त में भी कि आपके वक्त में आपने क्या भूमिका अदा करी थी? उससे बचिए नहीं आप, बचो मत. आओ, भाग लो और अपनी भूमिका, भागीदारी निभाओ."

यह भी पढ़ें- '25 साल में बहुत चालें देखी हैं' सचिन पायलट का अशोक गहलोत को बड़ा सियासी संदेश!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Gehlot, Rahul Gandhi, Nanredra Modi, Congress Party, BJP Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com