विज्ञापन

Vivo का नया धमाका! 6,500mAh की तगड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया 5G स्मार्टफोन

Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y31s 5G लॉन्च कर दिया है. इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 32MP का सेल्फी कैमरा और पानी से बचाने वाली IP69K की तगड़ी रेटिंग मिलती है. जानें पूरी डिटेल्स.

Vivo का नया धमाका! 6,500mAh की तगड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया 5G स्मार्टफोन
Vivo Y31s 5G के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है.

Vivo ने मलेशिया में अपना लेटेस्ट हैंडसेट Vivo Y31s 5G लॉन्च किया है. यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो एक टिकाऊ बॉडी, लंबी चलने वाली बैटरी और रोजमर्रा के कामों के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहते हैं. Vivo Y31s 5G में 6.74 इंच का बड़ा फुल-एचडी (Full-HD) डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है जिससे गेमिंग और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग बेहद स्मूथ लगती है. इसके साथ ही आउटडोर या तेज धूप में भी फोन को आसानी से इस्तेमाल करने के लिए इसमें 1,050 निट्स की पीक ब्राइटेनश दी गई है. इसका डिस्प्ले कलर्स और क्लैरिटी के मामले में काफी बेहतरीन है जो वीडियो देखने के अनुभव को और मजेदार बनाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर

इस स्मार्टफोन के अंदर परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 (Snapdragon 4 Gen 2) प्रोसेसर दिया गया है. यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है जिससे आपको सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड मिलेगी. मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें 8GB रैम और डेटा सेव करने के लिए 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. सबसे खास बात यह है कि यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है जो यूजर्स को एकदम नया और क्लीन इंटरफेस देता है.

फोन गर्म होने की छुट्टी! Realme P4R 5G में आई कूलिंग एयरफ्लो टेक्नोलॉजी, फीचर्स देखकर कहेंगे- 'पैसा वसूल'

फोटोग्राफी के लिए कमाल का कैमरा

कैमरे की बात करें तो Vivo Y31s 5G के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जो बेहतरीन डिटेल्स के साथ फोटो क्लिक करता है. इसके साथ पोर्ट्रेट शॉट्स में बैकग्राउंड को ब्लर करने के लिए 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का शौक रखने वालों के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा मिलता है जो इस बजट में काफी शानदार है.

6,500mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इस फोन का सबसे बड़ा यूएसपी (USP) इसकी विशाल 6,500mAh की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह बड़ी बैटरी आराम से आपके फोन को लंबे समय तक चालू रखेगी और आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 44W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी फोन का वजन 209 ग्राम है जिसे कैरी करना काफी आसान है.

OnePlus Turbo 6X सीरीज मार्केट में आई, 8000mAh बैटरी ही नहीं ये फीचर्स भी हैं शानदार

मजबूती के मामले में है असली बाहुबली

Vivo Y31s 5G को धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग दी गई है. इसका मतलब है कि यह फोन गहरे पानी या पानी की तेज बौछारों को भी आसानी से झेल सकता है. इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक और कनेक्टिविटी के लिए NFC और टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

कीमत और उपलब्धता

मलेशियाई मार्केट में Vivo Y31s 5G के सिंगल वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत RM 1,499 यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 35,200 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे ब्लैक और पर्पल जैसे आकर्षक कलर्स में खरीद सकते हैं. हालांकि भारत में इस फोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivo Y31 5G
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com