विज्ञापन

कांग्रेस मंहगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक पर करेगी बड़ा आंदोलन

राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर पीएम मोदी की नीतियों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सरकार के खिलाफ जल्द ही एक बड़ा राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने की बात कही.

कांग्रेस मंहगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक पर करेगी बड़ा आंदोलन
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
NDTV

'देश में आर्थिक सूनामी आने वाली है. बढ़ती मंहगाई से लोग परेशान हैं. देश का हर वर्ग चाहे वो किसान हो या छात्र हो यही कह रहा है कि मोदी ने मरवा दिया...' ये बातें नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस की एक बैठक में पीएम मोदी 'पर तीखा हमला बोलते हुए कही. बैठक के बाद कांग्रेस ने एलान किया कि महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक जैसे मुद्दों पर जल्द बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा.

'PM पर चुप्पी तोड़ने के लिए दबाव डालना चाहिए'

कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में राहुल गांधी ने नेताओं को लोगों की आवाज उठाने के निर्देश दिए. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की नाजुक हालत के लिए केवल अंतराष्ट्रीय कारण नहीं बल्कि सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं. राहुल गांधी ने कहा कि हमें दबाव डालना चाहिए ताकि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ें.

बैठक में राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा के मूल्यांकन में गड़बड़ियों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सारी गड़बड़ केंद्रीकरण करने से हो रही हैं. राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द किए जाने को लेकर राहुल गांधी ने कहा 'डबल इंजन' लोकतंत्र को खत्म करने के लिए है. एक इंजन वोट चोरी और दूसरी सीट चोरी.

बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद टीएमसी में मची भगदड़ की तरह इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा सिर्फ एक पार्टी नहीं टूट रही है जो बीजेपी और आरएसएस से लड़ सकती है, वो कांग्रेस है.

खरगे, प्रियंका समेत कई नेता रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की. प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एलान किया कि मंहगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी जल्द देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी जो दो-तीन महीने चलेगा.

जून के अंत में इस अभियान की शुरुआत हो सकती है. कांग्रेस की नजर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के एलान पर भी टिकी है. कांग्रेस इस समझौते को किसान विरोधी करार दे रही है. पार्टी का आरोप है इस डील में देश के कपास, सोया, मक्का, सेब के किसानों के हितों से समझौता किया जा रहा है. अपने प्रस्तावित आंदोलन में कांग्रेस इस मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाएगी.

कांग्रेस जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आम लोगों से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. दो-तीन बड़ी रैलियों की रणनीति बनाई जा रही है. जाहिर है कांग्रेस आम लोगों के मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है जो फिलहाल 12 साल का जश्न मनाने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: वोट और सरकार के बाद अब सीट चोरी... मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तंज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Modi, Rahul Gandhi News Today, Rahul Gandhi Attack On Government, Rahul Gandhi Attack BJP, Rahul Gandhi Attack Modi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com