विज्ञापन

जमकर ठहाके, कभी थे सियासी 'दुश्मन', आज हाथ मिलाते दिखे, गहलोत और सचिन पायलट का वीडियो देखिए

कांग्रेस मुख्यालय से सामने आई नई तस्वीरों ने सियासी संकेत बदल दिए हैं. इन तस्वीरों को देखकर माना जा रहा है कि पायलट और गहलोत के बीच जमी बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है और रिश्तों में नरमी के संकेत मिलने लगे हैं.

जमकर ठहाके, कभी थे सियासी 'दुश्मन', आज हाथ मिलाते दिखे, गहलोत और सचिन पायलट का वीडियो देखिए
गहलोत और पायलट की मुलाकात की तस्वीरें
  • दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में OBC एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे.
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की गर्मजोशी भरी मुलाकात की तस्वीरें सामने आईं.
  • गहलोत ने मीडिया से कहा कि दोनों नेताओं के बीच की यह तस्वीर महत्वपूर्ण है और राजनीतिक चर्चा से अलग है.
नई दिल्ली:

बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस हेड ऑफिस में OBC एडवाइजरी काउंसिल की बैठक आयोजित की गई थी. इस अहम बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ और प्रमुख नेता मुख्यालय पहुंचे थे. इसी दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जिसने राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा बटोरी. कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात और हल्की-फुल्की बातचीत की तस्वीरें सामने आई हैं. दोनों नेताओं को आपस में हंसते-मुस्कुराते और सहज अंदाज में बातचीत करते देखा गया, जिसकी चर्चा अब दिल्ली से लेकर राजस्थान तक राजनीतिक हलकों में हो रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये फोटो जरूरी है...  गहलोत ने ऐसा क्यों कहा? 

कांग्रेस मुख्यालय में इसी बैठक में भाग लेने जब राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पहुंचे तो पीछे पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) की गाड़ी थी. सचिन गाड़ी से निकल कर आगे आए और गहलोत से बोले- सर AICC में आपका स्वागत है. मुस्कुराते हुए गहलोत गाड़ी से उतरे और मीडिया की तरफ मुखातिब होते हुए कहा, ये फोटो जरूरी है. आपलोग इधर उधर दिखाते रहते हैं, ऐसा कुछ नहीं है. इसपर वहां मौजूद पत्रकारों समेत दोनों नेताओं ने जोर का ठहाका लगाया.

क्या तस्वीरों ने सियासी संकेत बदल दिए?

राजस्थान में गहलोत और पायलट के बीच सियासी वर्चस्व की खींचतान लंबे समय से चर्चा में रही है. साल 2020 में हुई बगावत, सत्ता को लेकर टकराव और 2023 में पायलट की ओर से गहलोत सरकार के खिलाफ धरना. इन घटनाओं ने दोनों नेताओं के रिश्तों में तल्खी को सार्वजनिक कर दिया था. यहां तक कि गहलोत की ओर से पायलट के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया था. ऐसे राजनीतिक माहौल के बीच अब कांग्रेस मुख्यालय से सामने आई नई तस्वीरों ने सियासी संकेत बदल दिए हैं. इन तस्वीरों को देखकर माना जा रहा है कि पायलट और गहलोत के बीच जमी बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है और रिश्तों में नरमी के संकेत मिलने लगे हैं.

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या, नौकर पर शक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Pilot, Ashok Gehlot, Gehlot Pilot Meeting, Congress Head Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com