विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

धार्मिक गुरु आसाराम इन 5 बयानों के चलते विवादों में रहे.... 

आइए जानें, आसाराम द्वारा दिए गए ऐसे 5 बयानों के बारे में जो विवाद में रहे...

धार्मिक गुरु आसाराम इन 5 बयानों के चलते विवादों में रहे.... 
आसाराम (फाइल फोटो)
  • जेल में साल 2013 से बंद हैं धार्मिक गुरु आसाराम
  • राहुल गांधी से लेकर मीडिया पर कर चुके हैं टिप्पणी
  • गैंगरेप पीड़ित को लेकर दिया था अजीबोगरीब बयान
नई दिल्ली: जेल में बंद धार्मिक गुरु आसाराम पर नाबालिग से रेप के मामले पर सोमवार 28 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को फटकारा कि मामले की सुनवाई जल्दी क्यों नहीं हो रही है. बता दें आसाराम 2013 से जेल में बंद हैं. अपनी विवादास्पद टिप्पणियों, बयानों और कई कृत्यों के चलते भी चर्चा में रहने वाले आसाराम कभी पानी की कमी के बीच हजारों लीटर पानी बर्बाद करने को जस्टिफाई करते दिखे कभी वह निर्भया मामले में यह कहते दिखे कि वह भाई बोल देती तो बच सकती थी. 

पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आसाराम मामले पर सुनवाई तेज करे गुजरात न्यायालय

आइए जानें, आसाराम द्वारा दिए गए ऐसे पांच बयान जो विवाद में रहे :  

दिल्‍ली गैंगरेप में पीड़ित को दी ऐसी सलाह...
साल 2013 में आसाराम ने निर्भया गैंगरेप में ऐसा बयान दिया जिसकी चारों ओर आलोचना हुई. उन्होंने कहा था- केवल 5,6 लोग ही अपराधी नहीं बल्कि बलात्कार की शिकार हुई बिटिया भी उतनी ही दोषी है जितने बलात्कारी. वह अपराधियों को भाई कहकर पुकार सकती थी. इससे उसकी इज्जत और जान भी बच सकती थी. क्या ताली एक हाथ से बज सकती है, मुझे तो ऐसा नहीं लगता.

राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी...
साल 2011 को बापू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिये कहा कि वह कम बुद्धि वाले बबलू हैं. यह बयान उन्‍होंने दिल्‍ली में यमुना किनारे आयोजित एक कार्यक्रम में दिया. 

मीडिया को लेकर दिया विवादास्पद बयान...
आसाराम ने मीडिया की भी काफी आलोचना की. उन्होंने खुद को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा- हाथी चलता है तो कुत्‍ते भौकते हैं, इस पर बहुत ध्‍यान देने की जरुरत नहीं है.

सूरत में बर्बाद किया हजारों लीटर पानी...
साल 2013 की होली के दिन आसाराम ने सूरत में हजारों लीटर पानी बर्बाद कर डाला. उनके इस कृत्य पर जब सवालिया निशान उठाए गए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलट कर उन्होंने कहा- हम किसी सरकार या सरकार के बाप का पानी नहीं लेते. 

वीडियो- आसाराम के खिलाफ गवाही देने वालों की हत्या का आरोपी अरेस्ट

दहेज संबधी कानून पर दिया बयान
आसाराम के विवादास्पद बयान केवल उन पर निशाना साधने वालों या उनके कृत्यों पर सवाल उठाने वालों पर ही नहीं रहे. उन्होंने एक बार यह भी कहा-  हमने अक्सर देखा है ऐसे कानूनों का दुरुपयोग हुआ. दहेज संबंधी कानून इसका सबसे बड़ा उदाहरण है.

इनपुट : एजेंसिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asaram, Controversial Statements Of Asaram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com