- ओवैसी ने संविधान दिवस पर बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की रक्षा और राजनीतिक गुलामी से मुक्ति का आह्वान किया.
- ओवैसी ने कहा कि संविधान के दुश्मन RSS और संघ परिवार हैं, जिन्हें रोकने के लिए कुर्बानी भी देनी होगी.
- गरीबों और कमजोरों के लिए न्याय की मांग करते हुए चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आज संविधान दिवस के दिन हम संविधान बनाने वालों को याद करते हैं कि बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा कि इंसानों को इंसानों के तौर पर देखा जाएगा. बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा कि हमने संविधान बनाया है, तुम न किसी की सियासी गुलामी करोगे, न किसी की शहरी गुलामी करोगे बल्कि तुम आजाद रहकर एक नेता बनकर मेरे ख्वाबों को पूरा करोगे. आज हम आपसे अनुरोध करने आए हैं कि आज हमें और आपको मिलकर उन ख्वाबों को पूरा करना है. हमें इस संविधान को बचाकर रखना है. जो RSS संघ परिवार के लोग हैं, वो संविधान के दुश्मन हैं. याद रखिए कि संविधान को बचाने के लिए अगर हमें अपनी जान और माल को भी कुर्बान करना पड़ा तो हमें आगे बढ़कर इस कुर्बानी को कबूल करना पड़ेगा. अगर संविधान बर्बाद या कमजोर होगा तो जिंदगी और मौत का मसला बन जाएगा, खासकर मुस्लिम, दलित और कमजोर लोगों के लिए."
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बाबा ने कहा कि मैंने AI से मालूम कर लिया. बाबा, आप तो साइंटिस्ट निकले. AI से आपको मालूम हो गया कि कैसे आपको मालूम हुआ. मेरे अजीज दोस्तों और बुजुर्गों, इन सभी बातों पर हमें गौर करने और अपने वोट का सही इस्तेमाल करने की जरूरत है. हम और चंद्रशेखर आजाद, उनके साथी और उनकी एसपी पार्टी के लोग उस वक्त तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक उत्तर प्रदेश के गरीबों, कमजोरों और मजलूमों को इंसाफ नहीं मिल जाता. हम खामोश बैठने वाले नहीं हैं.
ल्म के खिलाफ खामोश बैठना पसंद नहीं करेंगे : ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि मुझ पर गोलियां चलाईं, तुमने चंद्रशेखर आजाद पर गोलियां चलाईं. हम मौत को पसंद कर सकते हैं. लेकिन जुल्म के खिलाफ खामोश बैठना पसंद नहीं करेंगे. इसी मकसद के लिए हम आगे बढ़े हैं. इसलिए हमने ऐलान किया है कि अगर उत्तर प्रदेश में गरीब, मजलूम और पीड़ितों का कोई राज हो सकता है, जिसमें किसी खास वर्ग का नहीं बल्कि सबका राज होगा, तो उस मुख्यमंत्री का नाम चंद्रशेखर आजाद होगा.
'बुलडोजर से इंसाफ नहीं मिलता..'
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मेरे अजीज दोस्तों और बुजुर्गों, मैं कहना चाहता हूं कि इस देश और उत्तर प्रदेश में जो जहर और नफरत फैलायी गई है. ओवैसी ने आगे कहा, "चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे. हम तमाम किसानों के बच्चों को शिक्षा दिलाएंगे और उन्हें आगे बढ़ाएंगे. क्योंकि मोदी जी अब कह चुके हैं कि सिर्फ डिग्री रखने से फायदा नहीं है, ड्राइविंग भी सीखनी पड़ेगी. लेकिन हम उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे और उसे बचाने का काम करेंगे.
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं यहां से भी कहना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में अब अन्याय का दौर खत्म होगा. बुलडोजर से इंसाफ नहीं मिलता, एनकाउंटर से इंसाफ नहीं मिलता. इंसाफ सिर्फ बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान से मिलेगा. कानून का राज बहाल किया जाएगा. किसी को गोली मारकर उसकी हत्या नहीं की जाएगी और न ही किसी को तथाकथित 'हाफ एनकाउंटर' के जरिए जिंदगी भर के लिए अपाहिज बनाया जाएगा. हां, जो अपराधी होगा वह जेल जाएगा और कानून के मुताबिक सजा भुगतेगा. क्योंकि भारत का संविधान इसकी इजाजत देता है.
ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मार्च 2017 से अक्टूबर 2026 तक 316 लोगों को एनकाउंटर में मार दिया गया. इनमें 110 मुसलमान थे. इसी साल अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच हुए कथित 'हाफ एनकाउंटर' के मामलों में 105 मुसलमान शामिल थे. उत्तर प्रदेश के नेपाल सीमा से सटे जिलों, जैसे श्रावस्ती, बहराइच, पीलीभीत और सिद्धार्थनगर में करीब 350 मदरसों, दरगाहों और ईदगाहों को या तो तोड़ दिया गया या फिर सील कर दिया गया. सिद्धार्थनगर में 104 मदरसों और एक मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया.
यह जुल्म कब तक चलता रहेगा : असदुद्दीन ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हिरासत के दौरान 152 बच्चों को गिरफ्तार किया गया. वर्ष 2026 में मॉब लिंचिंग के 14 मामलों में लोगों पर हमले हुए. बताइए मेरे अजीज दोस्तों और बुजुर्गों, यह जुल्म कब तक चलता रहेगा? यह अन्याय उसी दिन खत्म होगा, जब आप अपना एक-एक वोट सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के लिए इस्तेमाल करेंगे. ओवैसी ने कहा कि आप बरसों से सिर्फ वोट डालने वाले बनकर रह गए हैं. अब वक्त आ गया है कि आप अपने वोट की ताकत को पहचानें. अब्दुल सिर्फ दरी बिछाने वाला नहीं रहेगा और न ही सिर्फ कुर्सियां लगाने वाला रहेगा. अब्दुल अपना हिस्सा मांगेगा. अब अब्दुल एजेंसी नहीं चलाएगा, बल्कि अपनी लीडरशिप बनाएगा. अपने वोट की ताकत से वह चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने में भूमिका निभाएगा और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनने से रोकेगा.
ये भी पढ़ें : संजय कपूर संपत्ति विवाद: 15 मुलाकातों में भी नहीं सुलझा कपूर फैमिली का झगड़ा, SC 6 हजार करोड़ की प्रापर्टी पर लेगा फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं