विज्ञापन

देना था जज को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया ओवैसी को, प्रशासनिक चूक का यह वीडियो हो रहा वायरल

ये मामला सहारनपुर सर्किट हाउस का है. असदुद्दीन ओवैसी पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए सहारनपुर पहुंचे थे. इसी दौरान पुलिस की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

यूपी पुलिस ने ओवैसी को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
NDTV
नई दिल्ली:

क्या हो जब तैयारी हो किसी और को गार्ड ऑफ ऑनर देने की और दे दी जाए किसी और को. ऐसा ही कुछ हुआ है यूपी के सहारनपुर में. जहां पुलिस ने जज साहेब की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को ही गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया. प्रशासन की चूक का यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से ओवैसी अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस पहुंचे हैं. जहां पहले से ही पुलिसकर्मी गार्ड ऑफ ऑनर देने की तैयारी में हैं. इसी बीच पार्टी कार्यकर्ता ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर लेने के लिए कहते हैं. हालांकि इस वीडियो में दिख रहा है कि ओवैसी भी प्रशासन की तरफ से दिए जा रहे गार्ड ऑफ ऑनर को लेकर जरा असहज महसूस कर रहे हैं.

उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें भी इस बात का एहसास है कि आखिर कुछ तो कहीं गड़बड़ है. लेकिन इससे पहले कि वो कुछ समझ या पूछ पाते वो गार्ड ऑफ ऑनर दे रहे पुलिसकर्मियों को सैल्यूट करते हैं और वहां चले जाते हैं. खास बात ये है कि प्रशासन की तरफ से जो गार्ड ऑफ ऑनर ओवैसी को दिया गया वो सुप्रीम कोर्ट के जज को दिया जाना था. 

इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.ऐसे में जज की जगह ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की बात सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हुई चूक को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

इस घटना के बाद से ही अब यह चर्चा है कि आखिर अधिकारियों से इतनी बड़ी गफलत कैसे हो गई. क्या यह केवल प्रशासनिक चूक थी या फिर  ये जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का गंभीर मामला है. घटना ने सरकारी प्रोटोकॉल के पालन और प्रशासनिक समन्वय को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. 

यह भी पढ़ें: 'हमारे यहां हैदराबादी बिरयानी नहीं चलती...', ओवैसी पर आजम खान का तंज, बोले- वे एक बैरिस्टर हैं, 'मौलाना' नहीं

यह भी पढ़ें: हमने जहां 400 साल नमाज पढ़ी, वहां जाएंगे अखिलेश यादव; राम मंदिर जाने के ऐलान पर असदुद्दीन ओवैसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Owaisi, Asaduddin Owaisi, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com