- आजम खान ने ओवैसी की पार्टी पर तंज कसते हुए कहा था कि यूपी में पुलाव और मटन बिरयानी ज्यादा पसंद की जाती है
- AIMIM नेता इसरार अहमद ने आजम के बयान को रस्सी जल गई पर बल नहीं गया वाला करार दिया है
- इसरार अहमद ने कहा कि सपा के शासन में यूपी के मुसलमानों की स्थिति खराब रही और वे अब जाग गए हैं
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच आजम खान के जेल से छूटते ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. आजम खान के पुलाव वाले बयान पर ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता ने तंज कसा है. दरअसल आजम खान ने ओवैसी की पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि यूपी के लोग हैदराबादी बिरयानी नहीं, बल्कि पुलाव और मटन बिरयानी खाते हैं. इस ओवैसी की पार्टी के नेता इसरार अहमद ने आजम के इस बयान को 'रस्सी जल गई, पर बल नहीं गया' वाला करार दिया.
'रस्सी जल गई, पर बल नहीं गया'
उन्होंने कहा कि आजम को जेल से रिहा होने के लिए हम दिल से बधाई देते हैं. उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक वह जेल में बंद थे. रिहाई के बाद सपा नेता के बयान को देखकर ऐसा लगता है कि 'रस्सी जल गई, पर बल नहीं गया'.AIMIM नेता ने कहा कि आजम यूपी में पुलाव खाने की बात करते हैं. लंबे समय तक सपा का पुलाव खाने के बाद उत्तर प्रदेश के मुसलमानों की हालत और भी खराब हो गई. लेकिन अब मुसलमान जाग चुके हैं. वे अब समाजवादी पार्टी के लोकलुभावने वादों के झांसे में नहीं आएंगे.
VIDEO | Pratapgarh: AIMIM leader Israr Ahmed says, “Azam Khan has recently been released from jail. We extend our heartfelt congratulations to him, as he had been in jail for quite a long time. However, regarding the statement he made after his release, one can say that the rope may have burnt, but its twist remains. He is talking about eating pulao in Uttar Pradesh. After consuming the Samajwadi Party's pulao for so long, the condition of Muslims in Uttar Pradesh has deteriorated. Muslims have now awakened and will no longer fall for the Samajwadi Party's promises. People are now preferring Hyderabadi biryani, and Muslims across Uttar Pradesh are increasingly eating Hyderabadi biryani. The alliance between the Azad Samaj Party and AIMIM is going to erode the Samajwadi Party's standing, and the party is on the verge of being wiped out in Uttar Pradesh.” (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2026
आजम का 'हैदराबादी बिरयानी' वाला कमेंट
ओवैसी की पार्टी के नेता ने कहा कि यूपी के मुस्लिमों को अब हैदराबादी बिरयानी पसंद आ रही है. यहां के मुस्लिम अब हैदराबादी बिरयानी खा रहे हैं. उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर और ओवैसी का गठबंधन सपा की स्थिति को कमजोर कर देगा. सपा यूपी में खत्म होने की कगार पर है. बता दें कि आजम खान ने जेल से बाहर आने के बाद ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे इलाके में 'हैदराबादी बिरयानी' पसंद नहीं की जाती, यहां के लोग 'पुलाव' और मटन बिरयानी पसंद करते हैं.
#WATCH | Rampur, UP: On AIMIM Chief Asaduddin Owaisi's statement regarding him, SP leader Azam Khan says, "...He is a barrister, not a ‘Maulana.' Simply sporting a beard doesn't make one a ‘Maulana,' just as having a beard doesn't make one a ‘Sadhu'... I am grateful to him for that (wishes). My home was just a few steps away, and there was a telephone available. He could have easily called my wife to check my whereabouts, or even dropped by for a visit. That wasn't a 'dua' (prayer); it was, in fact, a 'dawa' (medicine) intended for my enemies..."
— ANI (@ANI) November 19, 2026
ओवैसी ने कसा था सपा पर तंज?
दरअसल कुछ समय पहले मेरठ की एक रैली में ओवैसी ने सपा पर तंज कसा था. उन्होंने शिवपाल यादव की जेल में आजम खान से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा था कि लोग राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और पार्टियों की मंशा का आकलन करेंगे. ओवैसी ने कहा था कि उनकी पार्टी ने आजम खान के समर्थन में लगातार आवाज उठाई है और आगे भी उनके हित में संघर्ष करेगी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि दूसरे नेता जेल में बंद दलित और वंचित समुदायों के लोगों के लिए आवाज क्यों नहीं उठाते.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं