दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत (Loksabha Election Campaign) करेंगी. सुनीता केजरीवाल आज आम आदमी पार्टी के पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में आज एक मेगा रोड शो करेंगी. दिल्ली के मंत्री आतिशी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) उनके लिए आशीर्वाद मांगने और आप उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए प्रचार करेंगी. वह दिल्ली, पंजाब, गुजरात और हरियाणा के लोगों से उनके लिए आशीर्वाद मांगेंगी."
सुनीता केजरीवाल करेंगी चुनाव प्रचार
AAP सूत्रों का कहना है कि आप के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल धीरे-धीरे पार्टी में बड़ी भूमिका निभा रही हैं. दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मौजूदा हालात में पार्टी को एकजुट रखने के लिए सुनीता केजरीवाल ही सबसे बेहतर हैं. उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति का पार्टी कार्यकर्ताओं पर "सकारात्मक प्रभाव" पड़ा है. बता दें कि सुनीता केजरीवाल पिछले महीने दिल्ली और रांची में इंडिया ब्लॉक की मेगा रैलियों में भी शामिल हुई थीं, जिसमें विपक्षी खेमे ने विपक्ष शासित राज्यों को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का कथित तौर पर दुरुपयोग करने के लिए बीजेपी पर तीखा हमला बोला था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अरविंद केजरीवाल की पत्नी AAP में एक्टिव
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से सुनीता केजरीवाल अब तक तीन बार मीडिया को संबोधित कर चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने सीएम केजरीवाल के मैसेज को लोगों तक पहुंचाने का काम किया. बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था. AAP ने कहा था कि गिरफ्तारी के बाद भी वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे, उनको जेल से सरकार चलाने से कानून भी नहीं रोक सकता है.
सुनीता केजरीवाल एक पूर्व भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं जिन्होंने 22 वर्षों तक आयकर विभाग में सेवा की। भोपाल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई। वह 1994 बैच की हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल 1995 बैच के अधिकारी हैं।
ये भी पढ़ें-दिल्ली के एमसीडी स्कूलों में किताबों की किल्लत, अदालत की केजरीवाल सरकार को फटकार
ये भी पढ़ें-BJP बनाम 'INDIA': कम वोटिंग से किसे फायदा और किसका नुकसान? एक्सपर्ट्स से समझें वोटर्स की 'सुस्ती' के मायने | फुल कवरेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं