विज्ञापन

इथेनॉल के खिलाफ 4 अगस्त को PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने मांग की है कि ग्राहकों को फ्यूल स्टेशनों पर E20 और सामान्य पेट्रोल के बीच चुनने की इजाजत दी जाए. उन्होंने E20 मिश्रित पेट्रोल की कीमतें कम करने और पेट्रोल की कीमतों में कटौती की भी मांग की है.

इथेनॉल के खिलाफ 4 अगस्त को PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने इथेनॉल मामले पर सरकार पर निशाना साधा है. (File Photo)
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऐलान करते हुए कहा कि वे 4 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च करेंगे और केंद्र की E20 फ्यूल पॉलिसी में बदलाव की मांग करने वाली नागरिकों की एक याचिका सौंपेंगे. कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में E20 फ्यूल पर आयोजित एक टाउन हॉल मीटिंग को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "मैं मंगलवार दोपहर अर्जियां इकट्ठा करूंगा और करीब 100 लोगों के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च का नेतृत्व करूंगा." 

बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें रखी हैं. पहली मांग- पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के पास रेगुलर पेट्रोल और E20 फ्यूल के बीच चुनने का विकल्प होना चाहिए. दूसरी मांग- पेट्रोल की कीमतें मौजूदा 84 रुपये प्रति लीटर से कम की जानी चाहिए. और तीसरी मांग है कि इथेनॉल की कीमत कम की जानी चाहिए.

केजरीवाल ने सरकार से मांग की है कि वह फ्यूल पंप पर शुद्ध पेट्रोल और E20 में से किसी एक को चुनने का विकल्प दे.

सरकार से केजरीवाल की मांग...

केजरीवाल ने मांग की है कि ग्राहकों को फ्यूल स्टेशनों पर E20 और सामान्य पेट्रोल के बीच चुनने की इजाजत दी जाए. उन्होंने E20 मिश्रित पेट्रोल की कीमतें कम करने और पेट्रोल की कीमतों में कटौती की भी मांग की है.

ये भी पढ़ें: E20 सस्ता करो, शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, एथेनॉल पर बवाल के बीच टाउनहॉल में केजरीवाल की 3 मांगें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की भी गुजारिश की है, जिसका हवाला देकर सरकार ने दावा किया था कि E20 से गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं होता है।. उन्होंने कहा, "केंद्र का कहना है कि स्टडीज की गई हैं और E20 से गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं होता है. मैं चाहता हूं कि वे उस रिपोर्ट को सबके सामने लाएं."

केजरीवाल जिस प्रोग्राम में बोल रहे थे, उसमें अलग-अलग राज्यों से आए हुए लोग शामिल हुए और उन्होंने E20 के इस्तेमाल को लेकर अपने अनुभव और चिंताएं साझा कीं. इसके साथ ही अपनी गाड़ियों के साथ आ रही समस्याओं के बारे में भी बताया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Delhi, AAP, PM Residence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com