विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 4 की मौत, सेना के 5 जवान भी लापता

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. दिबांग घाटी में अचानक बाढ़ या गई है, वहां अभी बचाव अभियान लगातार जारी है.

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 4 की मौत, सेना के 5 जवान भी लापता
अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूकंप से तबाही हुई है.

अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में गंभीर स्थिति पैदा हो गई है. दिबांग घाटी जिले में अचानक आई बाढ़ और अपर सुबनसिरी जिले में हुए भूस्खलन ने भारी नुकसान पहुंचाया है. दोनों घटनाएं शुक्रवार शाम को हुईं, जिसके बाद प्रशासन और राहत एजेंसियां सक्रिय हो गईं. वहीं इस हादसे में अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई है.

सेना के अस्थायी कैंप बहे, पांच जवान लापता

दिबांग घाटी जिले में अचानक आई बाढ़ की चपेट में सेना के दो अस्थायी आश्रय आ गए. बाढ़ के तेज बहाव में सात जवान बह गए. इनमें से दो जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पांच जवान अब भी लापता हैं. सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं.

खराब मौसम के बीच जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) तेजपुर के अनुसार, आसपास की चौकियों से कई बचाव दल घटनास्थल पर भेजे गए हैं. खराब मौसम, जलभराव और कठिन रास्तों के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है. लापता जवानों को खोजने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

सड़क निर्माण स्थल पर हुआ भीषण भूस्खलन

अपर सुबनसिरी जिले में केओजारिंग-ब्याचिंग सड़क निर्माण स्थल पर भारी बारिश के कारण बड़ा भूस्खलन हुआ. हादसे के समय कई मजदूर वहां काम कर रहे थे. भूस्खलन के बाद कई लोग मलबे में दब गए. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रोन्या मारबोम के अनुसार, अब तक एक शव बरामद किया जा चुका है जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

चार लोगों की मौत की सूचना

अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में अब तक चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि कई लोगों की तलाश अभी जारी है. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है. प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

यह भी पढ़ें- जयपुर में तीज माता की शाही सवारी के चलते ट्रैफिक डायवर्ट, देखें कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arunachal Pradesh, Dibang Valley Arunachal Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com