विज्ञापन

'सच्चाई को झुठलाया नहीं जा सकता...', अरुणाचल प्रदेश मामले पर विदेश मंत्रालय की चीन को दो टूक

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न अंग है और यह एक निर्विवाद तथ्य है. इस सच्चाई को कोई नहीं बदल सकता.

'सच्चाई को झुठलाया नहीं जा सकता...', अरुणाचल प्रदेश मामले पर विदेश मंत्रालय की चीन को दो टूक

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों के नाम नक्शे में शामिल किया. इसके बाद चीन को मिर्ची लग गई. चीन ने दावा किया कि वह भारत का दावों का मान्यता नहीं देता है.  इसपर विदेश मंत्रालय ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न अंग है और यह एक निर्विवाद तथ्य है. इस सच्चाई को कोई नहीं बदल सकता.

विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत और चीन के बीच बॉर्डर एरिया से जुड़े मामलों में हमने चीनी पक्ष के साथ बातचीत में हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि हम इन मुद्दों को सबसे गंभीर मानते हैं और इन इलाकों में शांति बनाए रखना सबसे जरूरी है. हमने यह भी कहा है कि बॉर्डर मामलों की स्थिति हमारे बड़े द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति पर असर डालेगी."

चीन और भारत ने LAC पर हालात को रिव्यू किया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा,"यह बात हाल ही में 6 अगस्त 2026 को भारत-चीन बॉर्डर मामलों पर सलाह और तालमेल के लिए वर्किंग मैकेनिज़्म (WMCC) की 36वीं मीटिंग में भी दोहराई गई. इस मीटिंग में, दोनों पक्षों ने खुलकर बातचीत की और लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर स्थिति का रिव्यू किया."

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से पहले दिखे 4 संदिग्ध आतंकी, हरकत में सुरक्षा बल; सर्च ऑपरेशन शुरू

उन्होंने आगे कहा, "भारतीय पक्ष ने फिर से इस बात पर जोर दिया कि बॉर्डर एरिया में शांति बनाए रखना द्विपक्षीय संबंधों के पूरे विकास के लिए ज़रूरी है. इस बात पर सहमति बनी कि बाकी मुद्दों को सुलझाने और LAC पर गलतफहमी और गलत अंदाजे से बचने के लिए WMCC, लोकल कमांडर-लेवल मीटिंग और दूसरे सहमत तरीकों सहित मौजूदा डिप्लोमैटिक और मिलिट्री चैनलों का इस्तेमाल जारी रखा जाएगा."

अरुणाचल में स्थानों के नाम बदलने पर चीन ने क्या प्रतिक्रिया?

चीन साल 2017 से ही भारत के अरुणाचल प्रदेश को अपने नक्शे में दिखाता है. भारत ने हमेशा इसपर आपत्ति जताई है और चीन को उसकी सही जगह दिखाई है. हाल ही में भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से सर्वे ऑफ इंडिया मैप में अरुणाचल प्रदेश की झील, बस्तियों और स्मारक समेत 27 स्थलों के नाम बदले हैं. 

इसपर चीन ने बौखला गया और चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स में लिखा गया कि भारत के नक्शे में इन इलाकों को शामिल करने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: चीन को लगी मिर्ची, भारत ने अरुणाचल में 27 जगहों के नाम नक्शे में शामिल किए तो तिलमिला गया ड्रैगन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arunachal Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com