विज्ञापन

हैदराबाद में डांडिया नाइट के दौरान बड़ा हादसा, लाइट लगा बड़ा आर्च गिरा, छात्रा की मौत, 14 घायल

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत हो गई है. दूसरी ओर शनिवार रात ही हैदराबाद में डांडिया नाइट में तोरण मार्च गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई. जबकि कई अन्य छात्राएं घायल हो गए.

हैदराबाद में डांडिया नाइट के दौरान बड़ा हादसा, लाइट लगा बड़ा आर्च गिरा, छात्रा की मौत, 14 घायल
हैदराबाद में डांडिया नाइट के दौरान स्ट्रक्चर गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई है.
NDTV
हैदराबाद:

हैदराबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान तोरण का स्ट्रक्चर गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई. जबकि 14 अन्य घायल हो गए. हैदराबाद पुलिस ने बताया कि शनिवार को यहां एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान रोशनी से सजा एक तोरण (आर्च) गिर गया, जिससे एक इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए.

हवा के कारण तोरण गिर गया, जिसकी चपेट में आने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सीएम ने दिए जांच के निर्देश

पुलिस ने बताया कि इस घटना में 14 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं. मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने छात्रा की मौत और अन्य लोगों के घायल होने पर दुख जताया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने अधिकारियों को इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. दूसरी ओर बंगाल में आज ही दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. 

यह भी पढ़ें - संकरे गेट, बारिश और भारी भीड़... कोलकाता चोरबागान दुर्गा पंडाल में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad, Hyderabad News, Dandiya Night, Dandiya Night Events, Hyderabad Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com