विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2017

मालेगांव विस्फोट : साध्वी प्रज्ञा सिंह को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील

याचिका घटना में मारे गए एक युवक के पिता की ओर से की गई है.

मालेगांव विस्फोट : साध्वी प्रज्ञा सिंह को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील
फाइल फोटो
  • 2008 में हुआ था विस्फोटकांड
  • 6 लोगों की हुई थी मौत
  • मुंबई हाईकोर्ट ने साध्वी दी है जमानत
नई दिल्ली: 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.  याचिका में उनके खिलाफ मकोका की धारा हटाए जाने के फैसले को भी चुनौती दी गई है. यह याचिका घटना में मारे गए एक युवक के पिता की ओर से की गई है. आपको बता दें  इसी साल 25 अप्रैल को 2008 के मालेगांव धमाका केस में बॉम्बे हाईकोर्ट से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जमानत मिल गई थी. हाईकोर्ट ने प्रज्ञा पर लगाई गई मकोका धारा को भी हटा दिया था. जिसके बाद मकोका के तहत जुटाए गए सबूत भी केस से निकाल दिए गए.  हालांकि इस मामले में कोर्ट ने कर्नल पुरोहित को जमानत देने से इनकार कर दिया था.

ये भी पढ़ें : जो विधर्मी होते हैं, वहीं भगवा को आतंकवाद समझते हैं : साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हाईकोर्ट ने  साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को 5 लाख रुपए की जमानत राशि और अपना पासपोर्ट एनआईए को जमा कराने और साथ ही ट्रायल कोर्ट में हर तारीख पर पेश होने के आदेश दिए थे. पीठ ने साध्वी को सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने और जब भी जरूरत हो एनआईए अदालत में रिपोर्ट करने का भी निर्देश दिया था. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि पहली नजर में साध्वी के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है. 

क्या था मामला
2008  में हुए मालेगांव धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई थी और तकरीबन 100 लोग जख्मी हो गए थे. 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में एक बाइक में बम लगाकर विस्फोट किया गया था. साध्वी प्रज्ञा पर भोपाल, फरीदाबाद की बैठक में धमाके की साजिश रचने के आरोप लगे थे. साध्वी और पुरोहित को 2008 में गिरफ्तार किया गया था.


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malegaon Blast Case, Sadhvi Pragya Singh, Supreme Court, Mumbai HC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com