विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2021

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के पीछे असामाजिक तत्व थे: राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा -दिल्ली पुलिस की कार्रवाइयों के कारण कुछ असामाजिक तत्व परेड में शामिल हो गए और यह हिंसा का कारण बना

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के पीछे असामाजिक तत्व थे: राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत (फाइल फोटो).
गाजियाबाद:

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों (Farmers) की ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) के दौरान हुई हिंसा (Violence) के पीछे कुछ असामाजिक तत्व थे. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की ''कार्रवाइयों'' के कारण कुछ असामाजिक तत्व परेड में शामिल हो गए और यह हिंसा का कारण बना.

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एक बयान में यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने परेड के पहले से तय मार्गों के कुछ स्थानों पर गलत तरीके से बैरिकेड लगाए थे. टिकैत ने कहा, "यह जानबूझकर किसानों को बरगलाने के लिए किया गया था, इस वजह से ट्रैक्टरों पर किसान भटक गए.”

उन्होंने दावा किया कि इससे असामाजिक तत्वों को ट्रैक्टर परेड में प्रवेश का मौका मिला. उन्होंने कहा कि बीकेयू शांतिपूर्ण प्रदर्शन में विश्वास करता है और हिंसा के पीछे उपद्रवियों की पहचान करेगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tractor Parade, Violence, Rakesh Tikait
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com