प्रयागराज (Prayagraj) में शनिवार को पुलिस कस्टडी में हुई अतीक-अशरफ अहमद की हत्या (Atiq-Ashraf Ahmed's Murder)के मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक और अर्जी दाखिल की गई है. पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में लेटर पेटिशन दाखिल की है. इस हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच (CBI Investigation) कराने की मांग की है. अमिताभ ठाकुर ने अपनी याचिका में कहा कि भले अतीक अहमद और उसके भाई अपराधी हों लेकिन जिस प्रकार से उनकी हत्या हुई है, उससे इसके राज्य पोषित होने की पर्याप्त संभावना दिखती है.
हत्या की पृष्ठभूमि को देखकर घटना के राज्य पोषित होने की संभावना बढ़ जाती है. इस हत्या के बाद जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले को ढीला करने का प्रयास किया है और मामले में कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की है, उससे भी इस मामले के उच्च स्तरीय षड्यंत्र की संभावना दिखती है. अमिताभ ठाकुर ने कहा कि भले ही कोई व्यक्ति अपराधी क्यों ना हो किंतु किसी भी व्यक्ति को पुलिस कस्टडी में राज्य द्वारा षड्यंत्र करके हत्या कर दिया जाना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है. इन स्थितियों में यदि इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह राज्य पोषित हत्या हो सकती है तो निश्चित रूप से इसकी जांच स्थानीय पुलिस द्वारा नहीं की जा सकती और इसकी निष्पक्ष जांच मात्र सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट की निगरानी में सीबीआई द्वारा ही की जा सकती है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बता दें कि अतीक अहमद और अशरफ अहमद की शनिवार रात पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दोनों के शवों का पोस्टमार्टम रविवार को किया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट की शुरुआती जानकारी में सामने आया का अतीक अहमद के शरीर से 9 गोलिया मिलीं. वहीं, अशरफ अहमद के शरीर से 5 गोलियां मिलीं.
पुलिस हिरासत में अतीक अहमद की हत्या को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. आरोप है कि पुलिस ने कई मामलों में लापरवाही बरती जिसका हत्यारों ने फायदा उठाया और अतीक व उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी. सवाल है कि अतीक और अशरफ के साथ शनिवार रात सिर्फ 20 पुलिसकर्मी थे और हमलावर थे तीन फिर भी नहीं बचा पाए. हमलावरों ने लगभग 20 राउंड फायरिंग की लेकिन पुलिस की तरफ से एक राउंड फायर नहीं किया गया क्यों. अतीक अहमद की गाड़ी अस्पताल के बाहर क्यों रोका गया.
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं