नवी मुंबई में रविवार को खुले मैदान में आयोजित किए गए ‘महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार समारोह के दौरान तेज धूप की चपेट में आने के बाद 11 लोगों मौत हो गई. सीएमओ द्वारा विज्ञप्ति जारी किए जाने से पहले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई के एक अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि अस्पताल में कम से कम 50 लोगों को भर्ती कराया गया था, जिनमें से 24 अभी भी भर्ती हैं जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद वहां से छुट्टी दे दी गई. उन्होंने इन मौतों को ‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण' बताया.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि कुछ अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं और चिकित्सकों की देखरेख में हैं. इस कार्यक्रम का आयोजन नवी मुंबई के खारघर में किया गया था. कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे. इस मौके पर अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया गया. दोपहर में आयोजित किए जाने की वजह से गर्मी काफी ज्यादा थी. इसी दौरान लोगों की तबीयत खराब हुई. बता दें कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुरस्कार वितरण किया.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
सीएम शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान
मिल रही जानकारी के अनुसार जिन 11 लोगों की मौत हुई है, वह लू लगने से बीमार हुए थे. सीएम शिंदे कार्यक्रम के बाद अस्पताल भी गए जहां अन्य बीमार लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. सीएम शिंदे ने मृतकों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. जबकि बीमार लोगों के इलाज का खर्च उठाने का भी ऐलान किया गया है.
24 लोगों को अभी भी उपचार जारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के दौरान बीमार हुए 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इनमें से 26 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है. जबकि 24 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं