विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2018

अन्ना हजारे का सीएम केजरीवाल पर तंज, बोले- ऐसा काम ही क्यों करे कि माफी मांगनी पड़े

उन्होंने कहा कि ऐसा काम ही क्यों किया जाए, जिसके बाद हमें माफी मांगनी पड़े.  

Also Read in
अन्ना हजारे का सीएम केजरीवाल पर तंज, बोले- ऐसा काम ही क्यों करे कि माफी मांगनी पड़े
अन्ना हजारे (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: बिक्रम मजीठिया से माफी मांग कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बुरी तरह से फंस गये हैं. अरविंद केजरीवाल के माफी वाले मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को कहा कि गलती करना और माफी मांगना हमारा आदर्श नहीं है.  उन्होंने कहा कि ऐसा काम ही क्यों किया जाए, जिसके बाद हमें माफी मांगनी पड़े.  

बिहार के खगड़िया में किसानों के एक कार्यक्रम में मौजूद हजारे ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने के सवाल पर बिना किसी का नाम लिए कहा, "गलती करना और माफी मांगना ठीक नहीं है। गलती करना और माफी मांगना हमारा आदर्श नहीं है." 

मजीठिया से माफी : संकट में 'आप', पंजाब में विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा ने मीटिंग में आने से किया मना

अन्ना ने लोकपाल के लिए लंबी लड़ाई लड़ने की बात करते हुए कहा, "23 मार्च से दिल्ली में आंदोलन शुरू हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लंबी होगी."

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के ड्रग्स कारोबार में शामिल होने के अपने विवादित बयान पर माफी मांगी थी.

VIDEO : सिटी सेंटर: केजरीवाल की माफी पर AAP में संग्राम (इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anna Hazare, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com