आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्वी गोदावरी जिले में एक रिसेप्शन पार्टी में अजीबोगरीब घटना हुई . जानकारी के अनुसार एक दुल्हन के परिवार वालों के द्वारा उसके अपहरण की कोशिश की गयी और इस झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इतना ही नहीं दुल्हन के परिवार वालों के द्वारा लड़के वालों पर मिर्च के पाउडर से भी हमला किया गया. गौरतलब है कि गंगावरम स्नेहा और बत्तिना वेंकटानंदु की मुलाकात आंध्रप्रदेश के नरसरावपेट जिले के एक कॉलेज में Veterinary Science में डिप्लोमा करने के दौरान हुई थी. दोनों में दोस्ती हुई, प्यार हुआ और 13 अप्रैल को विजयवाड़ा के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में दोनों ने शादी कर ली.
शादी के बाद, वे वेंकटानंदु के घर गए और उनके परिवार के लोगों ने 21 अप्रैल को एक औपचारिक समारोह आयोजित करने का फैसला किया. इस कार्यक्रम के लिए स्नेहा के परिवार को भी सूचित किया गया और आमंत्रित किया गया. जब कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं चल रही थीं, इसी दौरान स्नेहा की मां और अन्य रिश्तेदार - जिनकी पहचान पद्मावती, चरण कुमार, चंदू और नक्का भरत के रूप में हुई, ने अंदर घुसकर आसपास के लोगों पर मिर्च पाउडर से हमला कर दिया और उनकी बेटी का अपहरण करने और उसे ले जाने की कोशिश की.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
#Video : दुल्हन की आंखों में मिर्च पाउडर छिड़क कर किया गया अपहरण का प्रयास, घटना राजमुंदरी ग्रामीण की है pic.twitter.com/Y7KdPSnN1p
— NDTV India (@ndtvindia) April 22, 2024
दूल्हे, उसके परिवार और उसके दोस्तों ने इसका विरोध किया और अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया. दूल्हे के रिश्तेदारों में से एक, वीरबाबू कथित तौर पर इस झड़प के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें राजामहेंद्रवरम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना के बारे में बोलते हुए स्नेहा ने कहा, "मेरी मां, मेरा भाई और चचेरे भाई आए और मुझे अपहरण करने की कोशिश में आसपास के लोगों पर मिर्च पाउडर फेंक दिया. अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दुल्हन का परिवार इस शादी के विरोध में क्यों था?
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं