विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2021

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद आंध्र प्रदेश में रद्द की गई 10वीं और 12वीं की परीक्षा

प्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश सरकार के 12वीं की परीक्षा आयोजित करने के फैसले पर सवाल उठाए थे.

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद आंध्र प्रदेश में रद्द की गई 10वीं और 12वीं की परीक्षा
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

आंध्र प्रदेश सरकार ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है. सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश सरकार के 12वीं की परीक्षा आयोजित करने के फैसले पर सवाल उठाए थे. अदालत ने फाइल नोटिंग दाखिल करने का आदेश दिया था कोर्ट ने पूछा कि बताएं कि किसने ये फैसला लिया.  क्या फैसला लेने से पहले  महामारी के सारे हालात की जांच की गई. एक भी मौत हुई तो हम एक करोड़ के मुआवजे का आदेश दे सकते हैं. जब अन्य बोर्डों ने परीक्षा रद्द कर दी तो आंध्र प्रदेश अलग क्यों दिखाना चाहता है.

साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को अदालत को सूचित करने का निर्देश दिया कि परीक्षा में शामिल होने वाले 5.20 लाख छात्रों के लिए लगभग 34,000 कमरे कैसे उपलब्ध कराए जाएंगे?  सरकार ने कहा है एक कमरे में 15 से 18 छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com